Bihar Stampede News: बिहार के नालंदा जिले में मंदिर में भगदड़ मच गई है। घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं मंदिर परिसर को खाली करा दिया गया है। बता दें कि हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी CM शोक जता चुके हैं।
बता दें कि नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त की है। वहीं श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताते हुए उन्होंने ऐलान किया है कि श्रद्धालुओं को मुआवजे दिए जाएंगे। भगदड़ में जान गंवाने वाले 8 श्रद्धालुओं को 2-2 लाख मुआवजा मुख्यमंत्री राहत कोष से और 4-4 लाख मुआवजा प्रति व्यक्ति आपदा आपदा विभाग से दिया जाएगा, यानी भगदड़ पीड़ितों को करीब 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति मुआवजा मिलेगा।
चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को उमड़ी भीड़
बताया जा रहा है कि आज चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार है। इस मौके पर शीतला माता मंदिर में आयोजित मेले में और दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन इतनी भीड़ को संभालने के लिए इंतजाम न के बराबर थे। न मंदिर प्रशासन ने लाइनों में दर्शन कराने के लिए इंतजाम किए थे। न ही पुलिस सिक्योरिटी का इतंजाम था। जिसका नतीजा भगदड़ के रूप में सामने आया। श्रद्धालु दर्शन करने की जल्दबाजी में कतार तोड़कर आगे बढ़ने लगे।
जल्दी दर्शन करने की होड़ में धक्का-मुक्की मची
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जल्दी दर्शन करने की होड़ में लोगों की बहस हो गई। धक्का-मुक्की होने लगी और फिर लोग गिरते चले गए। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। धक्के लगने से लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए। भगदड़ मचने की खबर मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। इधर उधर भाग रहे लोगों को कंट्रोल करके मंदिर परिसर खाली कराया गया। घायल पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक 8 लोग दम तोड़ चुके थे।
मंदिर में हादसे के लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार
बता दें कि मंदिर में मची भगदड़ के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आज नालंदा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं। वे यहां दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसलिए पुलिस की टीमें वहां सुरक्षा में व्यस्त हैं, जबकि वहां से पहले पुलिस को जिले में हर रोज होने वाले कार्यक्रमों की चिंता करनी चाहिए थी। लेकिन पुलिस का ध्यान भटका और अनहोनी हो गई। इसलिए पुलिस ही हादसे के लिए जिम्मेदार है।
घटना पर RJD के तेजस्वी यादव ने जताया शोक
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में प्रशासनिक कुव्यवस्था के कारण हुई भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह है कि घायलों के इलाज, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता और घटना की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
14 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
17 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines