Bihar Stampede Video Viral (मुजफ्फर इमाम, जहानाबाद): बिहार में जहानाबाद में वानावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़ का पहला वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर में सावन की चौथे सोमवार की रात को श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ जुट गई कि देखकर ही दम घुटने लगेगा। इस भीड़ में अचानक कोई हरकत हुई और इसके बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। अफरा तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया।
भगदड़ में एक दूसरे के पैरों से कुचले जाने और टक्कर लगने से जहां कई लोग घायल हुए, वहीं करीब 8 लोग मारे गए। जहानाबाद जिला प्रशासन ने भगदड़ मचने के कारण जानने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी बीच भगदड़ मचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो भगदड़ मचने से कुछ मिनट पहले का है। इसमें देखा जा सकता है कि लोग आपस में लड़ रहे हैं और धक्का मुक्की कर रहे हैं।
रात के करीब 12 बजे की घटना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भगदड़ सोमवार रात 12 बजे के करीब मची थी। कांवड़िये जल चढ़ाने और बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने उमड़े थे। मंदिर पहाड़ी के ऊपर बना है। सीढ़ी पर फूलों की दुकान बनी है, जिसके पास कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान भीड़ में लोग चीखने चिल्लाने लगे और फिर देखते ही देखते भगदड़ मच गई। मगध प्रमंडल के कमिश्नर मयंक बड़बड़े के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि फूल की दुकान चलाने वाले और श्रद्धालुओं के बीच झड़प हुई थी।
कमिश्नर मयंक ने बताया कि पहाड़ पर बने होने के कारण मंदिर तक जाने का रास्ता सिंगल है। कुछ लोग मंदिर में ऊपर की ओर जा रहे थे। कुछ लोग मंदिर में दर्शन करके नीचे की ओर आ रहे थे। बीच बचाव करने के दौरा कांवड़िये आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान धक्का मुक्की हुई और लोग नीचे गिरते चले गए। यह देखकर बाकी लोग जान बचाने को इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ एक्शन लिया है, लेकिन विवाद का कारण पता नहीं चला।
मंदिर में दर्शन करने पहुंचे 1500 श्रद्धालु
बाबा सिद्धेश्वर मंदिर के महंत अभिमन्यु सिंह ने मीडिया को बताया कि सावन के चौथे सोमवार को बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए करीब 1500 श्रद्धालु आए थे। भगदड़ में मारे गए लोगों में 8 लोगों में 5 महिलाएं शामिल हैं। इनकी पहचान मोर टेकरी गांव की रहने वाली पूनम देवी, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव लडौआ निवासी निशा कुमारी, जल बीघा के गांव नाडोल की सुशीला देवी, नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव एरकी निवासी निशा देवी शामिल हैं। 2 पुरुष राजू कुमार और प्यारे पासवान भी मारे गए हैं।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
5 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
8 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines