विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास तथा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस वाइफ्स एसोसिएशन के सक्रिय सहयोग से 14 जून को सुबह 9 बजे से आईएएस भवन, पटना में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन सुबह 9:15 बजे बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से करेंगे। इस अवसर पर बिहार और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव वीएस दुबे (Retired IAS Officer) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा
गौरतलब है कि यह आयोजन साल 2021 से लगातार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य न केवल रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देना है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों और उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे रक्तदान कर “रक्तवीरों” का उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मां ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए इसे मानवता की सेवा का सबसे बड़ा रूप बताया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इस पुण्य कार्य में भाग लें और अपने विभागों के साथियों को भी प्रेरित करें। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस वाइफ्स एसोसिएशनों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणा है। इसके साथ ही, मां ब्लड सेंटर के सहयोग को भी उन्होंने अहम बताया।
कोविड काल में रक्तदान की स्थिति हुई थी खराब
अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, दीपक कुमार ने कहा कि कोविड काल में रक्तदान की स्थिति काफी खराब हो गई थी। ऐसे समय में आईएएस एसोसिएशन ने आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के साथ मिलकर इस शिविर की शुरुआत की थी। आज यह एक बड़ा सामाजिक अभियान बन चुका है। उन्होंने सभी से इस आयोजन में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस पवित्र और मानवीय सेवा के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपकी भागीदारी किसी के जीवन को बचाने में मददगार हो सकती है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines