Bihar News(सौरभ कुमार): नौकरी के लिए विदेश जाने के मामले में फिलहाल बिहार में सिवान जिला पहले नंबर पर है। गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, छपरा और पश्चिमी चंपारण की गति भी अन्य जिलों से अधिक तेज है। पासपोर्ट ऑफिस द्वारा 31 अक्तूबर तक के जारी आंकड़े से यह जानकारी सामने आई है।
बीते साल पासपोर्ट बनवाने वाले जिलों में सिवान सबसे आगे था और पटना जिले से भी 4698 ज्यादा लोगों ने पासपोर्ट यहां से बनवाया था। गोपालगंज भी 30733 पासपोर्ट के साथ पटना से मात्र 4250 पीछे था और पूरे प्रदेश में इसका थर्ड प्लेस रह चुका है।
2023 में पासपोर्ट हुए थे एप्लीकेशन कैंसल
2023 में पासपोर्ट के लिए 3.90 लाख लोगों ने अप्लाई किया था, जिसमें से 3 लाख 56 हजार लोगों के पासपोर्ट जारी किए गए और 34 हजार लोगों के एप्लीकेशन कैंसल हुए। जिन एप्लीकेशन को रद्द किया गया, उसकी बड़ी वजह आवेदनों के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स का ना होना या फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के मिलान में गलती पाई गई है। सर्टिफिकेशन में स्पेलिंग एरर भी एक वजह बनी विशेषकर आवेदनकर्ता के नाम या उसके माता पिता के नाम के स्पेलिंग में अंतर मिलना है।
आपको बता दें, विदेश जाने वाले लोगों में ज्यादातर ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, सिक्योरिटी गार्ड अलग-अलग तरह के तकनीकी काम करने वाले होते हैं। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने के लिए हायर एजुकेशन की डिग्री वाले लोग भी जाते हैं।
इसके अलावा डॉक्टर और इंजीनियर भी विदेश में अच्छी नौकरी के लिए जाते हैं। हालांकि, खाड़ी के देशों में जाने वाले सबसे ज्यादा आईटीआई से स्किल्ड लोग ही ज्यादा होते हैं। वहीं, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर जैसे देशों में जाने वाले इंजीनियर और डॉक्टर की संख्या ज्यादा होती है।
ये भी पढ़ें- भूमि सर्वे पर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 hr agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
7 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
10 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines