बिहार के असली 'सिंघम' IPS शिवदीप लांडे का बड़ा ऐलान, इस्तीफे के बाद नई पारी का आगाज
Author: Deepti Sharma
2025-02-28 18:26:00
Shivdeep Lande (अमिताभ ओझा): 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब बिहार में कुछ बड़ा करने वाले हैं। बिहार में अपनी पहली पोस्टिंग से ही सिंघम के रूप में चर्चित शिवदीप वामनराव लांडे ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए शिवदीप लांडे ने बताया कि बिहार उनकी कर्मभूमि रही है। 18 साल लगातार सेवा में रहा लेकिन अब बिहार की दशा और दिशा को सुधारने के लिए लोगों के बीच जाऊंगा। शिवदीप लांडे ने कहा कि त्याग के लिए मैंने इस्तीफा दिया है। 4 मार्च से मुंगेर से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। हर जिले में 20 किलोमीटर दौड़ेंगे। युवाओं से मिलेंगे। हालांकि किसी पार्टी में जाएंगे, इससे उन्होंने इंकार किया।
बिहार वासियों का किया धन्यवाद
शुक्रवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने कहा कि बिहार वासियों का मैं सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं कि मेरे पास बहुत विकल्प थे। केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर मैं जा सकता था। बिहार ने मुझे पहचान दी और मैं खुद के लिए नहीं जी सकता हूं। आने वाले दस साल में कई चुनौतियां हैं, बिहार की दिशा और दशा सुधारनी है।
त्याग करने के लिए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। मेरी माता जी ने मुझसे रिजाइन करने के समय कहा कि पेंशन तो मिलेगी। पत्नी और माता ने मुझे सहयोग किया। दस साल बाद बिहार की दिशा और दशा मुझे बेचैन करती है, जो बिहार देश का निर्माण कर रहा है, वो बिहार में कुछ क्यों नहीं कर रहा है। युवाओं से मैं मिलूंगा। मुझे सिर्फ यह बताना है कि आप कैसे फिट रह सकते हैं। हर जिले में मैं बीस किलोमीटर दौड़ूंगा।
मुंगेर से अभियान की शुरुआत
मुंगेर से अभियान की शुरुआत होगी और लोगों से मिलूंगा। मैंने एप डेवलप किया है जिसके जरिए लोग मुझसे जुड़ सकते हैं। दस साल में मुझे बिहार बदलना है। आपको बता दें, बिहार कैडर के 2006 बैच के अधिकारी शिवदीप वामन राव लांडे मूलतः महाराष्ट्र के निवासी हैं। बिहार में अपनी पहली पोस्टिंग से ही चर्चित रहे। पटना के सिटी एसपी रहने के दौरान लांडे काफी चर्चित हुए और सिंघम के नाम से जाने गए।
पटना के बाद अररिया और कैमूर के एसपी रहे। इसके बाद तीन साल के लिए डिपुटेशन में हम स्टेट गए। फिर से आने के बाद सहरसा, सारण और मुजफ्फरपुर में डीआईजी के पद पर रहे। इसके बाद पूर्णिया के रेंज आईजी रहने के दौरान उन्होंने 19 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने इस्तीफे की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें- Bihar: चुनाव से पहले इस जाति के लोगों ने BJP MLA के विरोध में निकाला जुलूस, क्या पार्टी को होगा नुकसान?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines