Bihar: (बगहा से दिलीप दुबे की रिपोर्ट) नेपाल से अयोध्या लाई गई दो शिलाएं इन दिनों चर्चा में हैं। इन शिलाओं से भगवान राम, लक्ष्मण और मां सीता की मूर्ति बनाई जाएगी। लेकिन इससे इतर बिहार के बगहा में भगवान शालिग्राम का एक ऐसा विग्रह है, जो हर दिन तिल-तिल बढ़ता है।
दिन में तीन बार बदल जाता है स्वरूप
200 साल पहले नेपाल के तत्कालीन राजा महाराजा जंग बहादुर शाहदेव ने बाबा विश्वंभर नाथ मंदिर के संस्थापक को उपहार स्वरूप भेंट किया था। उस समय इनका आकर बहुत छोटा था। लगभग एक सुपारी के आकार का। लेकिन लगातार बढ़ते बढ़ते आज विशाल विग्रह बन गया है। दावा है कि विग्रह भी कोई साधारण नहीं है। जो भी इनका दर्शन करता है उसको सहज विश्वास नहीं होता। बताया जाता है कि शालिग्राम भगवान का दिन में तीन बार स्वरूप बदलता है।
तेज गर्मी होने पर छूटता है पसीना
गर्मी के दिनों में तो यहां एक और आश्चर्य देखने को मिलता है। जब गर्मी तीव्र होती है तो भगवान को पसीना आने लगता है। जिसके लिए गाय के देसी घी का लेप लगाया जाता है।
प्रकट होते हैं कई शालिग्राम
मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रतिवर्ष देवोत्थानी एकादशी के दिन भगवान के विग्रह से एक अन्य शालिग्राम का प्रादुर्भाव होता है, जो आप इनके बगल में देख सकते हैं। अनेकों छोटे बड़े शालिग्राम भगवान विराज मान हैं। इतने सारे चमत्कारों को देखकर सहज ही लोग यह कहने को मजबूर हो जाते हैं कि यह पवन धरती भगवान शालिग्राम की धरती है।
गंडक नदी के समीप है मंदिर
यह मंदिर पश्चिमी चम्पारण के बगहा नगर क्षेत्र के बनकटवा मोहल्ले में स्थित है। इस मंदिर से महज एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर सदियों से नारायणी नदी बहती है, जिसे गंडकनदी भी कहा जाता है। विष्णु पुराण में भी इस नदी का जिक्र है। इसके अनुसार जब भगवान विष्णु धरती पर पधारते हैं तो इसी नदी में उनका निवास होता है। दावा है कि आज भी नारायणी के त्रिवेणी संगम भारत नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर में शालिग्राम भगवान की प्राप्ति होती है, जो धरती पर साक्षात नारायण के अवतार माने जाते हैं।
कौन हैं शालिग्राम भगवान?
जालंधर के वध के समय भगवान ने जालंधर की पत्नी बृंदा को यह आशीर्वाद दिया था कि तुम्हारा पुनर्जन्म तुलसी के रूप में होगा और मैं शालिग्राम के रूप में तुम्हारा वरण करूंगा। इसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष कार्तिक माह के देवोत्थानी एकादशी के दिन शालिग्राम भगवान और तिलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Shaligram Rocks: नेपाल से अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिलाएं, भगवान राम की मूर्ति बनाने में होगी इस्तेमाल
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
16 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
17 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
17 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
17 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines