Bihar School Holidays New Schedule Union Minister Giriraj Singh taunt Nitish government : बिहार में सत्तासीन महागठबंधन सरकार ने स्कूलों में होने वाली छुट्टियों की संख्या में कमी कर दी हैं। इसके तहत बिहार के कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी स्कूल कम से कम 200 दिन खुलेंगे। इससे शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में भी नाराजगी की बात सामने आ रही है।
यह नोटिफिकेशन बिहार माध्यमिक शिक्षा कार्यालय (Bihar Secondary Education Office) की तरफ से राज्य के सभी स्कूलों के नाम जारी कर दिया गया है। आरोप लग रहा है कि कई हिंदू त्योहारों पर भी स्कूलों को खुल रखा जाएगा।इस नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद बिहार सरकार विपक्ष के निशाने पर है।
इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह ने छुट्टियों को लेकर जारी नए फरमान को लेकर कहा है कि बिहार सरकार ने हिंदू त्योहारों पर छुट्टियां रद की हैं। कल हो सकता है बिहार में शरिया क़ानून लग जाए। बताया जा रहा है कि शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के मुताबिक, कक्षा 1 से कक्षा 5 तक 200 दिन और छठी से आठवीं से 220 दिन पढ़ाई का प्रावधान है, इसलिए यह फैसला लिया गया है।
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के अनुसार, पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टियों को कम किया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, बिहार शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद रक्षाबंधन के दिन भी कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। बता दें कि बिहार में 31 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जा रहा है और इसके अंतर्गत बृहस्पतिवार को भी छात्रों को स्कूल आना होगा।
G-20 बैठक से पहले चीन की नई चाल? भारत-अमेरिका को एक साथ दी ‘चुनौती’
विभाग के अपर मुख्य के नए निर्देश के मुताबिक, बिहार में अब तक दुर्गापूजा के दिन स्कूलों में छह दिनों की छुट्टी होती थी, जिसे अब रविवार जोड़कर तीन दिनों का किया गया है। पूर्व में दिवाली त्योहार से छठ तक छुट्टियां मिलती थीं। ताजा शेड्यूल के अनुसार, 12 नवंबर दिवाली और 15 नवंबर को चित्रगुप्त और छठ पूजा पर सिर्फ दो दिन छुट्टियां मिलेंगी। इस तरह इस बार छठ पूजा पर इस बार 19 और 20 नवंबर को छुट्टी मिलेगी।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
22 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
23 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines