बिहार के सासाराम में वोट अधिकार यात्रा की जनसभा में लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले भाजपा पर निशाना साधा। इसके बाद अपने पुराने अंदाज में भोजपुरी गीत ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला’ गाकर भीड़ में जोश भर दिया। इसके बाद मंच पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और खड़गे ने भी जनसभा को संबोधित किया।
वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए और इंडिया गठबंधन को जिताइए। किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है। ये लोग वोट की चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। सभी को एकजुट होकर इनसे लड़ना होगा।
मंच से गाया गाना, लगाए नारे
अपने चिर-परिचित अंदाज में लालू यादव ने भोजपुरी गीत “लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला” गाकर भीड़ में जोश भर दिया। उन्होंने मंच से राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही जनसभा को दोबारा से कहा कि इस बार भाजपा को किसी भी हालत जीतने नहीं देना है।
‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों की गूंज
लालू प्रसाद यादव के इस अंदाज को देखकर भीड़ ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। लालू का यह अंदाज देख कार्यकर्ताओं में पुराना जोश लौट आया और पूरा मैदान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंज उठा। वोट अधिकार इस यात्रा में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई है। भारी भीड़ देखकर राहुल गांधी और तेजस्वी में भी अलग जोश देखने को मिला।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
38 mins agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 hr agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
4 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
18 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines