---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला’, वोट अधिकार यात्रा में दिखा लालू प्रसाद यादव का निराला अंदाज

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी सासाराम में मौजूद जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी और खड़गे के बीच में बैठे लालू प्रसाद यादव ने जैसे ही माइक पकड़ा तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। इसके बाद लालू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सभा को संबोधित किया।

---विज्ञापन---

बिहार के सासाराम में वोट अधिकार यात्रा की जनसभा में लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले भाजपा पर निशाना साधा। इसके बाद अपने पुराने अंदाज में भोजपुरी गीत ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला’ गाकर भीड़ में जोश भर दिया। इसके बाद मंच पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और खड़गे ने भी जनसभा को संबोधित किया।

वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए और इंडिया गठबंधन को जिताइए। किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है। ये लोग वोट की चोरी कर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। सभी को एकजुट होकर इनसे लड़ना होगा।

---विज्ञापन---

मंच से गाया गाना, लगाए नारे

अपने चिर-परिचित अंदाज में लालू यादव ने भोजपुरी गीत “लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चला” गाकर भीड़ में जोश भर दिया। उन्होंने मंच से राहुल गांधी जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही जनसभा को दोबारा से कहा कि इस बार भाजपा को किसी भी हालत जीतने नहीं देना है।

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों की गूंज

लालू प्रसाद यादव के इस अंदाज को देखकर भीड़ ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। लालू का यह अंदाज देख कार्यकर्ताओं में पुराना जोश लौट आया और पूरा मैदान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंज उठा। वोट अधिकार इस यात्रा में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई है। भारी भीड़ देखकर राहुल गांधी और तेजस्वी में भी अलग जोश देखने को मिला।

First published on: Aug 17, 2025 05:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola