Saran Lok Sabha Election Result 2024: बिहार की एक हॉट सारण लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) के राजीव प्रताप रूडी जीत की हैट्रिक लगाईं। उन्होंने ने लालू यादव की बेटी RJD की रोहिणी आचार्य को 13,661 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। इस सीट पर लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना सुबह 7 बजे शुरू हुई. सारण लोकसभा सीट न केवल बिहार, पूरे देश की नजर थी। क्योंकि, यह सीट कभी आरजेडी के कब्जे में हुआ करती थी, जिस पर BJP के राजीव प्रताप रूडी 2014 से कब्जा जमाए रखा है। उनकी इस तीसरी जीत से फिर यह साबित हुआ कि उनका जनाधार यहां कितना मजबूत है। इस सीट पर मतदान पांचवें चरण में 20 मई, 2024 को हुआ था।
लालू प्रसाद यादव यहां से 4 बार चुनाव जीत चुके हैं। एक बार उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी यहां से जीत का परचम लहराया था। लेकिन 2014 से यह सीट बीजेपी का गढ़ बना हुआ है। 2014 की 17वीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने राबड़ी देवी को लगभग 41 हजार मतों के अंतर से हराया था। 2019 की 18वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए की ओर से राजीव प्रताप रूडी ने एक बार फिर यहां से जीत हासिल की और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चंद्रिका राय को 1,38,429 वोटों से शिकस्त दी थी।
जनता की सहानुभूति रोहिणी आचार्य के साथ?
2019 की 18वीं लोकसभा के लिए सारण सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हुए थे। पिछले चुनाव के विजेता एनडीए के राजीव प्रताप रूडी के सामने आरजेडी की रोहिणी आचार्य और बीएसपी के अविनाश कुमार एक दीवार बनकर खड़े थे। बता दें, रोहिणी आचार्य बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी हैं।
राजीव प्रताप रूडी लगाया हैट्रिक
यह देखना वाकई दिलचस्प था कि यहां चुनावी परिणाम का पलड़ा किसकी ओर झुकता है? जहां तक एग्जिट पोल की बात है, तो आपको बता दें कि इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे में राजीव प्रताप रूडी को बढ़त दी गई थी। रूडी ने यहां फिर जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगाई है। बता दें, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, पूरे देश में एनडीए को 361-401 सीटें मिलने के आसार हैं, तो वहीं INDIA ब्लॉक को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines