Samrat Chaudhary Araria visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने अररिया दौरे के दौरान जनता को बड़ी राहत देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. उन्होंने स्टेट हाईवे और पुलों पर लगने वाले टोल टैक्स से लेकर ग्रामीण इलाकों में घर टैक्स के विवाद पर सरकार का रुख पूरी तरह साफ कर दिया है.
टोल टैक्स के मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा यू-टर्न लिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्टेट हाईवे और पुलों पर टोल टैक्स केवल कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहनों से ही वसूला जाएगा. पारिवारिक और निजी उपयोग में आने वाली गाड़ियों को किसी भी तरह का टोल टैक्स नहीं देना होगा. सरकार के इस फैसले से आम गाड़ी मालिकों को बड़ी राहत मिली है.
---विज्ञापन---
ग्रामीण घरों पर ₹1200 टैक्स विवाद पर सफाई
ग्रामीण इलाकों में घरों पर टैक्स लगाए जाने के विवाद पर मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि इस टैक्स का गरीब परिवारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह टैक्स केवल उन लोगों पर लागू होगा जो अपने ग्रामीण घरों से व्यावसायिक (कमर्शियल) गतिविधियां चला रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने फंड की जानकारी देते हुए बताया कि पहले 15वें वित्त आयोग के तहत बिहार को करीब ₹20,000 करोड़ मिले थे, जबकि अब केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹50,000 करोड़ करने की घोषणा की है. केंद्र ने इसके साथ ही राज्यों को अपने स्थानीय संसाधन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं.
---विज्ञापन---
फारबिसगंज को एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज की सौगात
अररिया दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने फारबिसगंज के विकास के लिए दो बड़े ऐलान किए. उन्होंने घोषणा की कि फारबिसगंज में जल्द ही एक नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा. इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए एक मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा.
---विज्ञापन---
अपराधियों और घुसपैठियों को सख्त चेतावनी
सुशासन के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों और घुसपैठियों को साफ संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है और अपराधियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी या तो सुधर जाएं या बिहार छोड़ दें. सरकार राज्य में कानून व्यवस्था और सुशासन बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
---विज्ञापन---