बिहार में टोल टैक्स पर CM सम्राट चौधरी का यूटर्न, ग्रामीण घरों पर ₹1200 टैक्स विवाद पर दी सफाई

Bihar toll tax rules: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया दौरे पर आम जनता को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स और ग्रामीण घर टैक्स पर स्थिति साफ की है. साथ ही फारबिसगंज के लिए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज की बड़ी घोषणा की है. जानिए अपराधियों को लेकर उन्होंने क्या सख्त चेतावनी दी.

Bihar Cm Samrat Chaudhary

बिहार के लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए राजधानी पटना से बहुत बड़ी और राहत भरी खबर Credit: Social Media

Samrat Chaudhary Araria visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने अररिया दौरे के दौरान जनता को बड़ी राहत देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. उन्होंने स्टेट हाईवे और पुलों पर लगने वाले टोल टैक्स से लेकर ग्रामीण इलाकों में घर टैक्स के विवाद पर सरकार का रुख पूरी तरह साफ कर दिया है.
टोल टैक्स के मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा यू-टर्न लिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्टेट हाईवे और पुलों पर टोल टैक्स केवल कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहनों से ही वसूला जाएगा. पारिवारिक और निजी उपयोग में आने वाली गाड़ियों को किसी भी तरह का टोल टैक्स नहीं देना होगा. सरकार के इस फैसले से आम गाड़ी मालिकों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

ग्रामीण घरों पर ₹1200 टैक्स विवाद पर सफाई

ग्रामीण इलाकों में घरों पर टैक्स लगाए जाने के विवाद पर मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि इस टैक्स का गरीब परिवारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह टैक्स केवल उन लोगों पर लागू होगा जो अपने ग्रामीण घरों से व्यावसायिक (कमर्शियल) गतिविधियां चला रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने फंड की जानकारी देते हुए बताया कि पहले 15वें वित्त आयोग के तहत बिहार को करीब ₹20,000 करोड़ मिले थे, जबकि अब केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹50,000 करोड़ करने की घोषणा की है. केंद्र ने इसके साथ ही राज्यों को अपने स्थानीय संसाधन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं.

विज्ञापन

फारबिसगंज को एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज की सौगात

अररिया दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने फारबिसगंज के विकास के लिए दो बड़े ऐलान किए. उन्होंने घोषणा की कि फारबिसगंज में जल्द ही एक नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा. इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए एक मेडिकल कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा.

अपराधियों और घुसपैठियों को सख्त चेतावनी

सुशासन के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों और घुसपैठियों को साफ संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है और अपराधियों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी या तो सुधर जाएं या बिहार छोड़ दें. सरकार राज्य में कानून व्यवस्था और सुशासन बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ