हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

false'सर्टिफिकेट इश्यू ही नहीं हुआ', डोनाल्ड ट्रंप केस में समस्तीपुर DM का आया बयान

डोनाल्ड ट्रंप केस में FIR दर्ज
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर अंचल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लगाकर निवास प्रमाणपत्र का आवेदन किया गया था। इसमें आवेदनकर्ता का नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप लिखा था, जबकि गांव का पता हसनपुर और पोस्ट बाकरपुर थाना मोहिउद्दीननगर दर्शाया गया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अब अज्ञात के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है।

सर्टिफिकेट इश्यू ही नहीं हुआ

इस पूरे मामले को लेकर समस्तीपुर DM का कहना है कि यह सर्टिफिकेट इश्यू ही नहीं हुआ है, बल्कि किसी ने जानबूझकर आवेदन दिया था और जांच के क्रम में यह गलत पाया गया है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। उनका कहना है कि छानबीन शुरू हो गई है। इस तरह का काम करने वाले व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का आवेदन रद्द, अमेरिकी राष्ट्रपति का फर्जी आधार कार्ड भी किया था तैयार

विज्ञापन

‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत होगी कार्रवाई

डीएम का कहना है कि सरकारी सेवाओं में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल पूरी तरह अस्वीकार्य है। जिला प्रशासन ऐसे कृत्यों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। प्रशासन का कहना है कि सरकारी सेवाओं की डिजिटल व्यवस्था में पारदर्शिता, सत्यता और सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशासन का यह भी कहना है कि मजाक या सनसनी फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया पर किया गया कोई भी कृत्य सरकारी प्रक्रिया से जुड़ा पाया गया तो उसे गंभीर अपराध माना जाएगा और दोषी को सजा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव को एक और झटका, चुनाव आयोग ने फिर भेजा नोटिस, क्या है EPIC नंबर का विवाद?

विज्ञापन

लोगों से की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के सरकारी प्रमाण पत्र या सेवा के लिए केवल सत्य और प्रामाणिक दस्तावेजों का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की जानबूझकर गलत जानकारी या धोखाधड़ी आवेदन अस्वीकृति के साथ-साथ आपराधिक मुकदमा भी करा सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola