हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, 9000 से ज्यादा टीचर फेल, जानें कितने पास

BSEB Sakshamta Result 2024: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा में कक्षा एक से पांच तक कुल 93.39 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल 1,48,845 अभ्यर्थी बैठे थे। बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन नतीजे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
bihar sakshamta result 202

BSEB Sakshamta Result 2024: बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 29 मार्च को रात 12 बजे बाद बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsebsakshamta.com पर जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन नतीजे देख कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के अनुसार कक्षा एक से पांच तक में कुल 1,39,010 नियोजित शिक्षक पास हुए हैं। वहीं, हिंदी विषय में कुल 1,22,347 शिक्षक पास हुए हैं। इसके अलावा इस परीक्षा में कुल 9835 शिक्षक फेल हो गए हैं।

https://twitter.com/officialbseb/status/1773745749441815008?t=flsh9M32J_mGZx-sd3mLaQ&s=08

परीक्षा में कुल 148845 अभ्यर्थी बैठे थे

बता दें इस परीक्षा में कुल 1,48,845 अभ्यर्थी बैठे थे। बीएसईबी सक्षमता परीक्षा में कक्षा एक से पांच तक कुल 93.39 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। बिहार बोर्ड अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इन टीचरों की नए स्कूलों में सभी शिक्षकों की पोस्टिंग होगी। जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ होगा। जानकारी के अनुसार बीते फरवरी और मार्च में बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन किया गया था। जिन विषयों का रिजल्ट रह गया है उन्हें भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

फेल होने वालों के पास ये विकल्प

जानकारी के अनुसार बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 में जो शिक्षक फेल हुए हैं उन्हें अभी आगे परीक्षा देने के चार और मौके दिए जाएंगे। बता दें शिक्षकों के पास सक्षमता परीक्षा पास करने के लिए कुल पांच मौके होते हैं। अक्सर बिहार से शिक्षकों को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इन वीडियो में शिक्षक सामान्य ज्ञान के सवाल भी नहीं बता पाते।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

सबसे पहले www.bsebsakshamta.com वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट खुलने पर वहां दिए सक्षमता परीक्षा परिणाम के लिंक को क्लिक करें। इसके बाद दिए बॉक्स में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें। दोनों डालने के बाद सबमिट बटन क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। आप अपने रिजल्ट व मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या थे पासिंग मार्क्स

जानकारी के अनुसार सक्षमता शिक्षक परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 40 फीसदी अंक पासिंग मार्क्स है। इसी तरह महिला के लिए 32, एससी-एसटी के लिए 32 फीसदी और दिव्यांग के लिए 32 फीसदी अंक पासिंग मार्क्स है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola