बिहार में पैसेंजर ट्रेन के तीन कोच में लगी भीषण आग, गहरी नींद में सो रहे थे यात्री; मची अफरा-तफरी

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक यात्री ट्रेन के इंजन और तीन कोचों में अचानक आग लग गई. घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रेलवे कर्मचारियों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

bihar fire

बिहार के सहरसा जिले में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजन ट्रेन (नंबर 63344, समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे जुड़े तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई. आग की लपटें और दूर तक फैलता धुआं देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई. हालांकि रेलवे कर्मचारियों, स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

आग की चपेट में आए ट्रेन के तीन कोच

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह के समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन पर मौजूद थी. देखते ही देखते इंजन से उठी आग ने आस-पास के तीन कोच को भी अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

घटना के दौरान स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्रियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि रेलवे कर्मियों ने प्रभावित हिस्से को खाली कराकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य यांत्रिक कारण की संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद प्रभावित ट्रेन के संचालन को रोक दिया गया और अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन

फिलहाल रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ