अमित कुमार अन्नू, सहरसा
JDU Leader Attempt To Burn Police Officers: बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जदयू नेता ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया। पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जलाने का प्रयास किया। यहीं नहीं एक महिला से बदतमीजी, गाली गालौज करते हुए हाथापाई भी की। पीड़ित पुलिस कर्मियों की शिकायर लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी जदयू नेता को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना देररात की है। सुधाकर कुमार, थानाध्यक्ष सदर सहरसा का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने आरोपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Road Accidents पर डराने वाली केंद्र सरकार की रिपोर्ट! पिछले साल गुजरात में मारे गए 7618 लोग
<
>
मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई थी टीम
थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ओवेश करनी उर्फ चुन्ना जदयू का जिला कार्यकारिणी समिति का सदस्य है। सहरसा सदर थाने के पुलिस ऑफिसर बाइक से गश्त कर रहे थे। चैकिंग के दौरान कुछ लड़के पुलिस अफसरों से बहस करने लगे। इस दौरान बस्ती को लोग भी वहां आ गए। वे पुलिस को देखकर भड़क गए। उन्होंने पुलिस वालों के साथ मारपीट और गाली गलौज की। मामले में केस दर्ज करके आरोपियों को पकड़ने जब पुलिस टीम बस्ती में गए तो मुखबिर से सूचना मिली कि जदयू नेता चुन्ना के घर कुछ बदमाश छिपे हुए हैं। पुलिस टीम कार्रवाई करने के लिए जदयू नेता के घर गई, लेकिन विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! ट्रेन की टिकट बुकिंग को लेकर नया अपडेट आया सामने, छूट से खास कनेक्शन
पुलिस टीम ने मौके से निकलकर जान बचाई
थानाध्यक्ष के अनुसार, जैसे ही पुलिस टीम चुन्ना के घर पहुंची और बदमाशों के बारे में पूछताछ की तो ओवेश करनी उर्फ चुन्ना तैश में आ गया। उसने गाली गलौज करते हुए नजदीकी पेट्रोल पंप से पेट्रोल मंगवाया और पुलिस अफसरों पर छिड़क दिया। उसने आग लगाने की भी कोशिश की। उसने टीम के साथ आई महिला अफसर से भी हाथापाई की। पुलिस टीम ने किसी तरह मौके से निकल कर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत लेकर जांच पड़ताल की और आरोपी ओवेश को तलब किया। जब वह नहीं आया तो उसे उसके घर जाकर गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
21 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines