Bihar Rural Works Department Big Decision: बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा इस समय राज्य की शहरी और ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य की गुणवक्ता पर खास ध्यान दे रही हैं। इसी के तहत ट्रैफिक सर्वे और डीपीआर मंजूर करने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। नए साल 2025 में बिहार के ग्रामीण सड़कों के निर्माण स्थिति को सुधारने के लिए अब ट्रैफिक सर्वे के बाद ही सड़कों की डीपीआर तैयार की जाएंगी। विभाग द्वारा यह सर्वे रियल टाइम के आधार पर किया जाएगा। डीपीआर से पहले ट्रैफिक सर्वे कराने का उद्देश्य सिर्फ ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता को बेहतर करना है। साथ ही इससे सड़के मजबूत और टिकाऊ बनेंगी।
मोबाइल ऐप से होगा ट्रैफिक सर्वे
ग्रामीण कार्य विभाग ने मोबाइल ऐप से ग्रामीण सड़कों का ट्रैफिक सर्वे करने का फैसला किया है। इसके लिए मोबाइल एप विकसित किया गया है। राज्य में अब तक ट्रैफिक सर्वे का काम मैनुअली किया जाता था। लेकिन अब से रियल टाइम के आधार पर ट्रैफिक सर्वे होगा, उसके बाद ही ग्रामीण सड़कों के लिए डिजाइन तैयार की जाएगी। इन सब के बाद ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: New Year Party में भूलकर भी न करे ये गलती, नहीं तो जाना पड़ जाएगा जेल
विभाग ने लिया बड़ा फैसला
जहां पहले अधिकारी घर बैठे ट्रैफिक सर्वे और डीपीआर मंजूर करने का काम करते थे। इसके परिणामस्वारूप कुछ ही महीने बाद नई सड़के हैवी ट्रैफिक का भार नहीं सह पाती थी और खराब हो जाती थी। इसको लेकर विभाग द्वारा इंजीनियरों को कई बार चेतावनी दी, लेकिन इसके बाद भी हालात में कोई खास सुधर नहीं हुआ। इस लापरवाही को देखते हुए ही विभाग ने मोबाइल एप के जरिए सड़कों का ट्रैफिक सर्वे करने का फैसला किया है। इनता ही नहीं विभाग ने इस स्ट्रेटर्जी को अमल में लाना भी शुरू कर दिया है। अब से राज्य में जिन भी सड़कों का निर्माण होने वाला है, उसका डीपीआर मोबाइल ऐप से ट्रैफिक सर्वे होने के बाद ही तैयार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
16 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines