Bihar Rural Roads Monitored With AI Technology: बिहार में अब ग्रामीण सड़कों की रखवाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के साथ की जाएगी। इस AI टेक्नोलॉजी की शुरुआत सबसे पहले प्रदेश के दो जिले में की जाएगी। अगर इन जिलों के रिजल्ट अच्छे आए तो, इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ग्रामीण कार्य विभाग न सिर्फ ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर नजर रख सकेगी, बल्कि सड़क के मरम्मत और जर्जरता की स्थिति का भी जायजा ले सकेगी। इसके अलावा इस AI टेक्नोलॉजी के जरिए विभाग को हर साल करीब 800 करोड़ की बचत होगी।
इन दो जिलों में होगी AI टेक्नोलॉजी की शुरुआत
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस AI टेक्नोलॉजी की शुरुआत प्रदेश के नालंदा और समस्तीपुर जिले में की जाएगी। इस AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नेशनल हाईवे के निर्माण में रहा है। विभाग ने इसी के आधार पर हाजीपुर में AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जा रहा है। इसके रिजल्ट काफी अच्छे आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में अधिकतम एक करोड़ का खर्च आएगा, जिसके वित्त विभाग से मंजूरी भी मिल गई है।
यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर आज से करवट लेगा मौसम! शिमला-मनाली में कब पड़ेगी बर्फ? पढ़ें IMD का अपडेट
ग्रामीण सड़कों की निगरानी का जिम्मा
वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद से विभाग ने एजेंसी को नालंदा और समस्तीपुर जिलों की करीब 8000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की निगरानी का जिम्मा देगी। इस टेक्नोलॉजी में GPAS लगी गाड़ियों पर 2D/3D कैमरों की मदद से ग्रामीण सड़कों के निर्माण की सारी जानकारी हासिल की जाएगी। जैसे कि सड़कों की चौड़ाई कितनी है, इसके निर्माण में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत सही तरीके से हो रही है या नहीं, यह भी जानकारी मिल जाएगी।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 hr agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
5 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
18 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines