Bihar News: बिहार में ट्रैफिक की समस्या में जल्द ही सुधार होने वाला है। बिहार में सड़क निर्माण विभाग ने प्रमुख जिला सड़कों (MDR) को चौड़ा करने की योजना बनाई है। जो सड़के कई जिलों और इलाकों को जोड़ने का काम करती हैं, वह मुख्य रूप से सिंगल-लेन हैं। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। इसी समस्या को सुलझाने के लिए सरकार ने इन सड़कों का चौड़ीकरण करने फैसला किया है। जानिए कब तक इसका काम खत्म होगा?
सिंगल-लेन पर होगा काम
बिहार में पथ निर्माण विभाग के अंदर कुल 16,181 किलोमीटर एमडीआर आता है। जिसमें से अभी भी लगभग 5,391 किलोमीटर सिंगल-लेन रोड है। इसकी वजह से पूरे राज्य में ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आती है। इसी को देखते हुए सरकार ने इन सड़कों को चौड़ा करने का फैसला किया है, जिससे भीड़भाड़ को कम किया जा सकता है। 1,848 किलोमीटर एमडीआर को चौड़ा करने का काम वित्तीय वर्ष 2023-24 में शुरू हुआ था।
ये भी पढ़ें: पटना की सड़कों पर लगवाया CM नीतीश के बेटे का पोस्टर…मचा सियासी बवाल
अभी चालू वर्ष 2024-25 में विभाग ने 142.92 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। इससे सिंगल-लेन चौड़ी हो जाएगी, जिससे गाड़ियों को आने जाने में रुकावटे कम आएंगी। नवीनीकरण के बाद इन सड़कों की चौड़ाई कम से कम 5.5 मीटर तक पहुंच जाएगी।
कब तक होगा काम पूरा?
इन सड़कों के चौड़ीकरण के बाद भी अभी जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म नहीं होगी, क्योंकि सिंगल लेन में से अभी भी करीब 3,000 किलोमीटर एमडीआर का चौड़ीकरण होना बाकी रह जाएगा। यह सड़कें जिला और ब्लॉक मुख्यालयों को जोड़ती हैं, लेकिन सिंगल-लेन की वजह से जाम की समस्या रहती है। इन बची हुई सड़कों को चौड़ा करने के लिए सरकार ने आने वाले 3 से 4 साल का लक्ष्य रखा है। यानी आने वाले सालों में बिहार में जाम की समस्या का काफी हद तक निवारण कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Muzaffarpur News : बिहार में 10वीं के छात्र को मारी गोली, शराब की मुखबरी पर हुई वारदात
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
10 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines