---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है…’ पूर्णिया की रैली में लालू यादव ने ‘महागठबंधन’ को दिया बड़ा संदेश

Bihar: बिहार के पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन (JDU, RJD, HAM, CPI-M और अन्य) ने महारैली की। इसके जरिए जहां 2024 लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज किया गया, वहीं मोदी सरकार को विपक्षी एकता के जरिए घेरने की कोशिश भी हुई। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद वर्चुअली दिल्ली से इस रैली से जुड़े। इस दौरान […]

---विज्ञापन---

Bihar: बिहार के पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन (JDU, RJD, HAM, CPI-M और अन्य) ने महारैली की। इसके जरिए जहां 2024 लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज किया गया, वहीं मोदी सरकार को विपक्षी एकता के जरिए घेरने की कोशिश भी हुई।

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद वर्चुअली दिल्ली से इस रैली से जुड़े। इस दौरान लालू यादव ने कहा, ‘आज देश टुकड़े-टुकड़े होने की कगार पर है। भाजपा RSS का मुखौटा है। भाजपा का 2024 में सफाया करना है।’

---विज्ञापन---

हमें बाबा साहेब के संविधान को बचाना है

लालू यादव ने कहा, ‘हमें देश को बचाना है। बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है। बिहार और देश को आगे बढ़ाना है। अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार के जाने का समय आ गया है।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि जब तक हम एक हैं तब तक हमें (महागठबंधन) कोई नहीं तोड़ सकता। इस बार भाजपा सरकार हारेगी। बिहार में महागठबंधन की जीत होगी।

तेजस्वी बोले- भाजपा कोई लीडर नहीं, सभी डीलर हैं

वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘ये BJP के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Amit Shah Bihar Rally: इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल-बदल करने वाले चुप हो जाएं, लौरिया में जमकर बरसे अमित शाह

First published on: Feb 25, 2023 03:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola