हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

लालू-तेजस्वी की पार्टी को एक और करारा झटका, BJP से जुड़े बड़े चेहरे, मैथिली ठाकुर भी हुईं शामिल

किन चुनौतियों में पिछड़ गए तेजस्वी
विज्ञापन

Bihar RJD mla bharat bhind join bjp: बिहार में महागठबंधन के टिकट ऐलान से पहले धड़ाधड़ विकेट गिर रहे हैं. राजद विधायक भरत विंद आज भाजपा में शामिल हो गए. बीते दिन राजद और जदयू दोनों में रह चुके मोनजीर हसन ने ओवेसी की पार्टी एआइएमआइएम में शामिल होने का ऐलान किया था. मुंगेर के सांसद रहे मुनाजिर हसन राजद सरकार के साथ जदयू में भी मंत्री रह चुके हैं. उससे पहले नवादा विधायक विभा देवी भी राजद का दामन छोड़ जदयू में शामिल हो गई थीं. विभा देवी पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी है. वहीं, मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर भी भाजपा में शामिल हो गई हैं. मैथिली पहले बेनीपट्टी से टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने वो सीट किसी ओर से दे दी.

बीते दिन भी राजद से गिरे थे पूर्व विधायकों के विकेट

बीते दिन भी नवादा और रजौली से राजद के विधायकों विभा देवी और प्रकाश वीर के बाद एक और राजद की पूर्व विधायक संगीता कुमारी ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी, वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक सिद्धार्थ ने भी इस्तीफा देकर भाजपा में एंट्री कर ली थी. गौरतलब है कि दोनों पूर्व विधायकों ने नीतीश सरकार के बहुमत साबित करते समय एनडीए का समर्थन किया था. दो दिन पहले नवादा और रजौली से पार्टी के विधायकों विभा देवी और प्रकाश वीर ने इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था. विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने कहा था कि वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के नेतृत्व के साथ विकास की राजनीति में भागीदार बनना चाहते हैं.

दर्जनों सांसद विधायक लाइन में

बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया था कि उन्होंने पहले ही बताया था कि महागठबंधन के दर्जनों सांसद और विधायक भाजपा की सदस्यता हासिल करना चाहते हैं. बिहार में आज हवा बन चुकी है कि आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है, इसलिए विपक्षी पार्टियों के सांसद और विधायक महागठबंधन को छोड़ना और भाजपा में शामिल होना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola