'अब PM Modi दें दुनिया को संदेश...', ट्रंप को लेकर RJD नेता मनोज झा का बड़ा बयान

बिहार के राजद नेता मनोज झा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो दुनिया के सरपंच बनने को आतुर रहते हैं, लेकिन अब संदेश देने का समय आ गया है।

manoj jha statement on trump

बिहार के आरजेडी लीडर मनोज झा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने के दावे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो दुनिया के सरपंच बनने को आतुर रहते हैं। उन्होंने 24-25 बार कह दिया है कि उन्होंने ही युद्ध रोका है, लेकिन अब संदेश देने का समय आ गया है। यह संदेश सूत्रों के ज़रिए नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के ज़रिए होना चाहिए।

वोटर लिस्ट से कटे लोगों के नाम 

उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम का सामूहिक दर्द, यह क्यों हुआ, क्या नाकामियां रहीं, ऑपरेशन सिंदूर और फिर ग्लोबल लेवल पर हम क्यों अकेले रह गए। ये कई सारे सवाल हैं। इन पर बात होनी चाहिए। बिहार में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं और भारतीय लोकतंत्र पर ऐसा खतरा कम ही देखने को मिलता है।

चुनाव आयोग पर क्या बोले 

आगे उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर भी प्रतिक्रिया देकर कहा कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता अब सवालों के घेरे में है। अगर इस पर बात नहीं होगी तो संसद का क्या फायदा? वहीं, ट्रंप दुनिया के सरपंच बनने को आतुर रहते हैं। वह कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने युद्ध रोकने में भारत और पाक को समझाया है। अब संदेश देने का समय आ गया है। यह संदेश सूत्रों के जरिए नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के जरिए होना चाहिए। 

इससे पहले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत-पाक वॉर के दौरान 5 विमानों को मार गिराया था। इसको लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा गया था। राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर आए दिन कोई न कोई बयान सामने आ रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ