हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RJD सुप्रीमो लालू यादव AIIMS में रेफर, पिता की हालत पर क्या बोले तेजस्वी यादव

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से उनकी तबियत खराब हो गई। बीती रात उन्हें पटना से एम्स दिल्ली लाया गया है।

विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को अचानक तबीयत बिगड़ने पर पटना से एम्स दिल्ली लाया गया है। उन्हें 2 अप्रैल, 2025 को अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद भी उनकी तबीयत बिगड़ती रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एम्स दिल्ली रेफर कर दिया। बुधवार देर रात उन्हें पटना से दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती किया गया। फिलहाल, डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पिता की सेहत को लेकर तेजस्वी यादव का भी बयान सामने आया है।

फ्लाइट से दिल्ली आए लालू

बीते दिन लालू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें एम्स दिल्ली में रेफर करने की सलाह दी। पटना अस्पताल में इलाज के दौरान लालू की तबियत में थोड़ा सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए फ्लाइट से दिल्ली लाया गया। इस दौरान उनकी पत्नी राबड़ी देवी और सांसद संजय यादव उनके साथ मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट पर लालू को व्हीलचेयर पर देखा गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Lalu Yadav Health Update: अचानक बिगड़ी लालू की तबियत, एयर एम्बुलेंस से Delhi लाने की तैयारी

सिंगापुर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

बता दें कि इससे पहले भी 2022 में उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। तब उनकी तबीयत काफी खराब थी। तब उनकी बेटी रोहिणी ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की थी। इसके अलावा, लालू को दिल से जुड़ी बीमारियां भी थीं। पिछले कुछ सालों में लालू प्रसाद यादव के तीन बड़े ऑपरेशंस हो चुके हैं।

विज्ञापन

क्या बोले तेजस्वी यादव?

पिता लालू यादव बिगड़ी तबीयत पर बात करते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि उनके पिता के कंधे और हाथ पर घाव हो गया था। जिसके कारण उन्हें कई दिक्कतें हो रही थीं। उनका बीपी काफी लो रह रहा था, उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी थी लेकिन अचानक बीपी और लो हो गया। इसके बाद उन्हें पटना के अस्पताल में लाया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola