बिहार राजस्व सेवा संघ ने उप मुख्यमंत्री मंत्री विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उप मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत की है. पत्र में ये कहा गया है कि विजय कुमार सिन्हा सार्वजनिक मंच पर लगातार राजस्व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं जिनपर रोक लगाना बेहद जरूरी है. संघ का आरोप है कि विजय सिन्हा राजस्व विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ‘बिहार से 3 महीने में अपराधियों को भगा दूंगा’, बढ़ते क्राइम को लेकर डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा दावा
पत्र में क्या कहा गया है?
पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में मंत्री की टिप्पणियों के कारण पूरे विभाग का मजाक उड़ रहा है और अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है. संघ ने ये भी आरोप लगाया कि जनसंवाद कार्यक्रमों में विजय सिन्हा राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर निलंबित करने जैसी धमकियां दे रहे हैं. संघ ने इसे तमाशाई शासन शैली करार देते हुए औपनिवेशिक काल की याद दिलाने वाला बताया, जहां संवाद की बजाय दंड और प्रदर्शन को तरजीह दी जाती थी. संघ ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की कार्यप्रणाली जारी रही तो ऐसे कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा. विभाग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि अगर ये मॉडल सही माना जाता है, तो इसे सभी विभागों में समान रूप से लागू किया जाए, केवल राजस्व अधिकारियों को ही निशाना न बनाया जाए.
ये भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार के काफिले की गाड़ी ने ट्रैफिक डीएसपी को मारी टक्कर, वीडियो वायरल
विजय सिन्हा ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह का कोई पत्र नहीं मिला है और वे किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जो गलत करता है, वही डरता है. संघ ने अपने पत्र में सीओ (अंचल अधिकारियों) पर बढ़ते कार्यभार का भी जिक्र किया है. संघ के मुताबिक आज के दौर में सीओ पर भूमि सुधार, राजस्व कार्य, कानून-व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, आपदा प्रबंधन और प्रमाणपत्र जारी करने जैसी कई जिम्मेदारियां हैं, जबकि संसाधन सीमित हैं. ऐसे में हर काम को पूरी तरह कर पाना संभव नहीं है. विभाग ने मांग की है कि सरकार सीओ से सिर्फ जमीन और राजस्व से जुड़े काम ही करवाए और बाकी जिम्मेदारियों से उन्हें फ्री रखे.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines