Patna News: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के अनुरोध पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के CMR (चावल) आपूर्ति की अवधि को 14 सितम्बर 2025 तक बढ़ा दिया है। भारत सरकार द्वारा पहले CMR (चावल ) आपूर्ति कराने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, हर घर में 1 महिला को मिलेंगे 10000
पैक्स और व्यापार मंडलों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
भारत सरकार द्वारा CMR की तिथि बढ़ाने पर सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि “भारत सरकार द्वारा CMR आपूर्ति की तिथि 14 सितम्बर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य है। साथ ही यह कदम राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप भी है। इससे राज्य के उन सभी पैक्स और व्यापार मंडलों को शत प्रतिशत बचे हुए CMR (चावल) की आपूर्ति करने का अवसर मिलेगा। जिन्होंने 10 अगस्ता 2025 तक चावल की आपूर्ति शत प्रतिशत नहीं कर पाए थे। यह निर्णय उन पैक्स एवं व्यापार मंडलों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो पूर्व निर्धारित समयसीमा तक राज्य खाद्य निगम को CMR (चावल) की आपूर्ति पूरी नहीं कर पाए थे।
60 हजार टन चावल की आपूर्ति अब भी शेष
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में राज्य के किसानों से 39.22 लाख मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा की गई है। इसके समतुल्य 26.61 लाख मीट्रिक टन CMR (चावल) 10 अगस्त 2025 तक राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जाना था। इसमें से 26.01 लाख मीट्रिक टन CMR (97.8%) की आपूर्ति समय पर पूरी की जा चुकी है, जबकि लगभग 60 हजार टन CMR (चावल) की आपूर्ति की जानी अब भी शेष है। जिसमें लगभग 900 समितियां संबद्ध हैं। जिनके डिफॉल्टर होने का खतरा उत्पन्न हो गया था। इसके साथ ही सहकारी बैंकों के लगभग 200 करोड़ रुपए पर भी संकट उत्पन्न हो गया था। सहकारिता विभाग ने विस्तारित तिथि तक सभी जिलों को शत प्रतिशत CMR (चावल) आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर पटना में बवाल, जमकर चली लाठियां, भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
12 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
14 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
18 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
18 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines