Patna News: हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार से बिहार के राजगीर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 दिवसीय हीरो पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 शुरू होने वाला है। यह हॉकी एशिया कप का 12वां संस्करण है। जिसमें आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, कज़ाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे हिस्सा लेंगे। सभी टीमें राजगीर पहुंच चुकी हैं। जहां वे एशिया कप 2025 के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। राजगीर के विभिन्न होटलों में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जबकि भारतीय हॉकी टीम के सदस्य के लिए खेल परिसर में ठहरने की व्यवस्था की गई है। सभी मैच 29 अगस्त से राजगीर स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में खेले जाएंगे और 7 सितंबर को समाप्त होंगे।
कोरिया ने जीता 5 बार एशिया कप
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ रवींद्रन शंकरन ने बताया कि यह पहली बार है कि पुरुष एशिया हॉकी कप बिहार के राजगीर में आयोजित किया जा रहा है। यह एशिया कप का 12वां संस्करण है। जिसमें आठ टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आयोजित 11 संस्करणों में गत विजेता रही दक्षिण कोरिया पुरुष एशिया कप में भाग लेने वाली सबसे सफल टीम है, क्योंकि कोरिया की टीम ने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में पांच बार यह खिताब जीता है। वहीं मेज़बान भारत ने 2003, 2007 और 2017 में कप जीता है और पाकिस्तान ने भी 1982, 1985 और 1989 में तीन बार यह खिताब जीता है। उन्होने बताया कि यह आयोजन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर के रूप में कार्य करता है।
यह भी पढ़ें- बिहार का नाम कर रही ‘रौशन’, लेकिन खुद के घर में ‘अंधेरा’, आंखों में आंसू ला देगी सुंदर कुमारी की कहानी
सभी मैचों में होगा निःशुल्क प्रवेश
हॉकी प्रशंसकों को स्टेडियम में मैच देखने के लिए आकर्षित करने के लिए हॉकी इंडिया ने पहले ही घोषणा कर दी है कि राजगीर में होने वाले एशिया कप के सभी मैचों में प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रशंसक www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर अपने निःशुल्क टिकट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। जहां प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें एक वर्चुअल टिकट प्राप्त होगा। आयोजन स्थल पर किसी भी तरह की भीड़भाड़ से बचने और प्रशंसकों को बिना किसी खर्च के विश्वस्तरीय हॉकी के रोमांच का आनंद लेने के लिए ये व्यवस्थाएं की गई हैं। जिससे यह खेल पहले से कहीं अधिक सुलभ हो गया है।
खेले जाएंगे कुल 24 मैच, 7 सितंबर को फाइनल
मेजबान भारत को पूल ए में जापान, चीन और कज़ाकिस्तान के साथ रखा गया है। वे अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ करेंगे। उसके बाद 31 अगस्त को जापान से और 1 सितंबर को कज़ाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम पूल मैच खेलेंगे। पूल ए में, भारत-चीन मैच के अलावा, जापान और कज़ाकिस्तान भी पहले दिन भिड़ेंगे। इसके अलावा पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे शामिल हैं। उद्घाटन मैच मलेशिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। पहले दिन का दूसरा मैच कोरिया और चीनी ताइपे के बीच खेला जाएगा। हॉकी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के विभिन्न जिलों और देश के विभिन्न राज्यों में ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा 29 अगस्त को राजगीर पहुंचकर समाप्त होगी। 7 सितंबर 2025 को होने वाले फाइनल मैच तक कुल 24 मैच खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे की हुई बल्ले-बल्ले, पहली बार इस टूर्नामेंट में आया नाम
पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी बिहार के लिए गर्व की बात
रवींद्रन शंकरन ने कहा कि हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी को बिहार के लिए गर्व की बात है। एशिया कप की मेजबानी न केवल राज्य की अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में बिहार की वैश्विक छवि को भी मज़बूत करेगा। उन्होने कहा कि राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम इस आयोजन को और भी भव्य बना देगा। हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के लिए ऐतिहासिक है, जो राज्य को खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर स्थापित करेगा।
बिहार द्वारा आयोजित प्रमुख खेल आयोजन
राजगीर स्थित खेल परिसर ने बिहार को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है, क्योंकि राज्य पहले ही कई टूर्नामेंट, चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन कर चुका है। जिनमें नवंबर 2024 में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, जिसमें छह टीमों भारत, मलेशिया, जापान, चीन, थाईलैंड और कोरिया ने भाग लिया था। इस वर्ष मई (2025) में खेलो इंडिया यूथ गेम्स राजगीर सहित पांच शहरों में आयोजित किए गए। जहां प्रमुख आयोजन हुए। सेपक टकराव विश्व कप 2025 पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित किया गया था।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines