Bihar: रेलवे के स्क्रैप चोरी के मामले जरूर सुने होंगे। लेकिन क्या चोर कई किमी तक की पटरी चुरा सकते हैं? जी हां ये सच है। बिहार (Bihar) के समस्तीपुर रेल मंडल में पंडौल से लोहट चीनी मिल की तरफ गई दो किमी पटरी चोरी हो गई है। इसकी जानकारी होने पर मंडल रेल प्रबंधक दफ्तर में हड़कंप मच गया है।
शुरुआती जांच के बाद रेलवे ने झंझारपुर के आउटपोस्ट प्रभारी श्रीनिवास और मधुबनी स्टेशन पर तैनात RPF जमादार मुकेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। इस मामले को लेकर हाई लेवल जांच भी बैठाई गई है। RPF ने दरभंगा में रेल लाइन चोरी को लेकर FIR दर्ज कराई है।
और पढ़िए –Turkey Earthquake Updates: ताजा झटके से कांपा तुर्की, कहारनमारास में 7.6 तीव्रता का आया भूंकप
रेलवे विजिलेंस और आरपीएफ जांच में जुटी
समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने कहा, ‘कथित तौर पर 2 किलोमीटर रेल पटरी की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि वहां से कोई एमजी की लाइन जा रही थी। कितनी मात्रा में चोरी हुई है, ये जांच के बाद पता चलेगा। 2 अधिकारियों को निलंबित किया है।’ रेलवे विजिलेंस और आरपीएफ की टीम इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
24 जनवरी को पकड़ा गया था मामला
इससे पहले बिहार में रेलवे स्क्रैप गलत तरीके से बेचने का मामला 24 जनवरी को सामने आया था। तब कहा गया था कि बिना टेंडर निकाले ही आरपीएफ के अधिकारी की सांठगांठ से स्क्रैप को बेचा जा रहा था। जांच में कुछ माल पकड़ा भी गया।
यह भी पढ़ें: बिहार: कटिहार में नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में बवाल, नाराज लोगों ने किया हंगामा
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
41 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
12 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
14 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines