Purnia Bihar Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: आखिर में इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। 18वें लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। ऐसे में सभी की नजरें बिहार पर भी टिकी हैं। वैसे को बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। मगर पप्पू यादव की एंट्री के बाद पूर्णिया बिहार की हॉट सीटों में से एक बन चुकी थी। वहीं इस सीट पर पप्पू यादव ने जीत दर्ज कर ली है।
पूर्णिया मतगणना
पूर्णिया लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प हो गया है। शुरुआती रुझानों में निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव कई वोटों से आगे थे मगर बाद में वो पीछे हो गए। वहीं जेडीयू उम्मीदवार संतोष कुमार आगे चल रहे थे मगर अब पूर्णिया का पासा पलट गया है। पप्पू यादव ने संतोष कुमार को मात दे दी है। वहीं जीत के बाद पप्पू यादव फूट-फूटकर रो पड़े हैं।
कब हुए थे चुनाव?
पूर्णिया लोकसभा चुनाव की बात करें तो बिहार की 40 सीटों पर सात चरणों में चुनाव करवाए गए और पूर्णिया में दूसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान हुए थे। पूर्णिया में वोट प्रतिशत 63.08 था यानी 63 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मतदान किया।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
पूर्णिया के प्रत्याशी
बिहार के चुनाव में पूर्णिया का मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने जेडीयू नेता संतोष कुमार कुशवाहा को पूर्णिया से टिकट दिया। तो INDIA गठबंधन का हिस्सा बनी आरजेडी ने पूर्णिया से बीमा भारती को मैदान में उतारा। हालांकि पप्पू यादव के आने से पूर्णिया का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया।
पप्पू यादव को नहीं मिला टिकट
लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। पप्पू यादव को उम्मीद थी की कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से टिकट जरूर देगी। मगर INDIA सीट बंटवारे में पूर्णिया आरजेडी के खाते में गई और आरजेडी ने बीमा भारती को उम्मीदवार बना दिया। ऐसे में पप्पू यादव भी कहां पीछे हटने वाले थे। उन्होंने भी पूर्णिया से निर्दलीय नामांकन भर दिया।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
पप्पू यादव तीन बार रहे सांसद
पूर्णिया लोकसभा सीट का इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। 2024 में पूर्णिया से जीत की बाट जोह रहे पप्पू यादव यहां से तीन बार सांसद रहे हैं। 1991 में पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय सांसद बने तो 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनाव जीता। 1999 में पप्पू यादव फिर से निर्दलीय चुनाव जीतकर ससंद पहुंचे।
बीजेपी का रहा दबदबा
पप्पू यादव के बाद पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा देखने को मिला। 2004 और 2009 के आम चुनाव में बीजेपी के उदय सिंह पूर्णिया से सांसद बने। वहीं 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू नेता संतोष कुमार कुशवाहा ने जीत का परचम लहराया।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines