Bihar Purnea Seat Slogans Of Pappu Yadav Raised In Front O f NDA Candidate: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट इस समय हॉट सीट बनी हुई है। इंडिया गठबंधन में आरजेडी के खाते में गई पूर्णिया लोकसभा सीट पर आरजेडी ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया हैं। एनडीए ने इस सीट से सिटिंग सांसद संतोष कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं पूर्णिया सीट पर पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। पूर्णिया सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि पप्पू यादव इस सीट पर बहुत लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे,पप्पू यादव ने साफ कहा था कि वह चुनाव पूर्णिया सीट से ही लड़ेंगे।
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह और एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के सामने ही पप्पू यादव के समर्थन में ग्रामीणों ने पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों द्वारा पप्पू यादव के समर्थन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कौन हैं पप्पू यादव?
पप्पू यादव पूर्णिया सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें आरजेडी की टिकट पर 2014 में पप्पू यादव चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद से पप्पू यादव कोई भी चुनाव जीत नहीं सके, पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
कौन हैं संतोष कुशवाहा?
संतोष कुशवाहा पूर्णिया सीट से सांसद हैं। साल 2010 में पूर्णिया की बियासी विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू की टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।
कौन हैं बीमा भारती?
नीतीश कैबिनेट में मंत्री भी रहीं बीमा भारती ने पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज की थी। बीमा भारती साल 2000 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीती थी। बीमा भारती ने साल 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव हार गईं। अक्टूबर 2005 में हुए मध्यावधि चुनाव में बीमा भारती ने जीत हासिल की। बता दें जेडीयू से इस्तीफा देकर बीमा भारती आरजेडी में शामिल हुई।आरजेडी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीमा भारती को पूर्णिया सीट से उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें : मछली के बाद Tejashwi Yadav की पार्टी का वीडियो वायरल! हेलिकॉप्टर में खाते दिखे एक चीज, कैप्शन लिखा…
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
20 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
22 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines