BPSC press conference highlights: बिहार लोक सेवा आयोग के 1298 पदों के लिए लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2025 को होगी। बिहार के 37 जिलों में होने वाली इस परीक्षा के लिए 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 71th BPSC Exam की जानकारी देने के लिए बुलाई गई प्रेस वार्ता में बिहार लोक सेवा आयोग के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार, संयुक्त सचिव कुंदन कुमार और सचिव सत्यप्रकाश शर्मा मौजूद थे। प्रेस वार्ता में सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि 1298 पदों के लिए करीब 470528 आवेदन आए हैं। 13 सितंबर की परीक्षा के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक परीक्षा चलेगी। एडमिट कार्ड 7 दिन पहले डाउनलोड होगा।
यह भी पढ़ें: कौन थे IAS डॉ. श्रीकांत जिचकर? जिनके पास IPS, MBBS और MD समेत 20 डिग्रियां
48 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का चलेगा पता
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को नकल विहीन रखने के लिए भी कड़े कदम उठाए गए हैं। प्रेस वार्ता में सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर की परीक्षा से 48 घंटे पहले सभी आवेदकों को परीक्षा केंद्र का नाम पता चलेगा। परीक्षा केंद्रों का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। दिव्यांग कैंडिडेट को होम डिस्ट्रिक्ट में पेपर देना पड़े, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। 12 बजे परीक्षा का समय है, सिक्योरिटी रीजन से 11:00 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
इसके बाद किसी छात्र की एंट्री नहीं होने देंगे। सभी अभ्यर्थियों से निवेदन है कि वह आधा घंटा एक घंटा का समय लेकर चलें ताकि समय पर वह पहुंच पाएं।
परीक्षा के बाद की अहम बातें जान लें
प्रेस वार्ता में संयुक्त सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय में पिछले परीक्षा में काफी रिट फाइल किए गए थे। इस बार परीक्षा खत्म होने के 24 घंटे तक अगर किसी प्रकार की कोई बात है तो सबूत के साथ एफिडेविट बनाकर दिया जा सकता है। उसके बाद त्वरित उस पर कार्रवाई होगी, 72 घंटे में इसपर जांच होगी। छात्र अगर एफिडेविट के साथ जानकारी देंगे तो उस पर जांच कराई जाएगी। यह नई व्यवस्था इस बार से लागू है।
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
15 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines