बिहार की राजधानी में पटना में नेपाल देश की रहने वाली एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने पटना जंक्शन के पास एक बस में रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी एक निजी बस का चालक है।
नेपाल की रहने वाली है पीड़िता
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह नेपाल देश की रहने वाली है। वह हाल ही में अपने परिवार से प्रताड़ित होकर सिलीगुड़ी से पटना जंक्शन पहुंची थी। यहां उसे एक युवक मिला है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे एक निजी बस में ले गया। आरोपी ने कई जगह घुमाने के बाद उसके साथ डरा-धमकाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आरोपी उसे बस से उताकर फरार हो गया। घटना से सहमी पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
ये भी पढ़ें: नशे में धुत लड़कों की कार ने बुजुर्ग महिला को कुचला, गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद
ITBP के जवान होने ही उड़ी थी अफवाह
बताया जा रहा है कि पहले इस मामले में आरोपी के ITBP जवान होने की जानकारी मिली थी। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो यह अफवाह निकली। पुलिस का दावा है कि आरोपी एक निजी बस का चालक है। उसके नाम का पता चल गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: यादव-मुस्लिम…, तेज प्रताप यादव ने बता दिया चुनाव के तुरंत बाद करेंगे ये 2 काम
एक से ज्यादा आरोपी होने की आशंका
पटना पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि इस घटना में एक से ज्यादा आरोपियों के होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इससे इनकार किया है। DSP अनु कुमारी का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी एक निजी बस का चालक है। उसके नाम का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बिहार में बना ‘डोनाल्ड ट्रंप’ का निवास प्रमाण पत्र, SIR विवाद के बीच सामने आया चौंकाने वाला मामला
संबंधित खबरें
बिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 hr agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
16 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
21 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
22 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines