बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाटलिपुत्र खेल परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम सहित बाकी के अलग-अलग भागों का जायजा लिया। साथ ही उद्घाटन समारोह में होने वाले कार्यक्रम के लिए खिलाड़ियों और कलाकारों द्वारा की जा रही प्रैक्टिस का भी निरीक्षण किया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट
मुख्यमंत्री ने 4 मई को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित की जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग के निर्माण का भी अवलोकन किया। विश्व की सबसे बड़ी बनाई गई मधुबनी पेंटिंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सीएम नीतीश को सौंपा गया। मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी के 50 कलाकारों ने लगातार 50 घंटे तक काम कर इस पेंटिंग को तैयार किया है। विश्व की सबसे बड़ी मधुबनी पेंटिंग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पद्मश्री बाऊआ देवी को सीएम नीतीश ने सम्मानित किया। साथ ही 375 बाल लामाओं द्वारा सिंगिंग बॉल के साथ प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
यह भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर नया अपडेट; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाली सड़क बना स्टील ब्रिज
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन
बता दें कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 मई से 15 मई तक हो रहा है। इसका उद्घाटन 4 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी तथा 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी शामिल हो रहे हैं। बिहार के पांच शहरों पटना, गया, राजगीर, भागलपुर, बेगूसराय में इस खेल का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines