Bihar News: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है और इसका सबसे दिलचस्प पहलू बन रहा है पोस्टर वार। पटना की सड़कों पर एक के बाद एक पोस्टर राजनीतिक दलों की रणनीति, दावेदारी और कटाक्ष का माध्यम बनते जा रहे हैं। अब आरजेडी (राजद) ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पोस्टर का जवाब एक तीखे और व्यंग्यपूर्ण पोस्टर से दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे चेतावनी दी गई है।
LJPR के पोस्टर का जवाब आरजेडी ने उसी अंदाज में दिया
20 मई को एलजेपी (रामविलास) की ओर से पटना में लगाए गए पोस्टरों में चिराग पासवान को नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में दिखाया गया था। पोस्टर में चिराग-नीतीश की मुलाकात, भरोसे और ‘आशीर्वाद’ की बात लिखी गई थी। इसके ठीक एक दिन बाद आरजेडी ने पलटवार करते हुए एक पोस्टर जारी किया जिसमें चिराग पासवान और सम्राट चौधरी दोनों को मुख्यमंत्री बनने का इच्छुक बताया गया है।
ये भी पढ़ें-बिहार में बाढ़ से निपटने के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है प्लान
पोस्टर में आरजेडी का दावा- “तेजस्वी ही असली बिहारी”
राजद की नेता संजू कोहली द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में एक सीधा संदेश दिया गया है:
“तेजस्वी यादव ही शुद्ध देसी बिहारी, बाकी तो बाहरी हैं।” पोस्टर में एक जलते दीपक को फूंक मारकर बुझाते हुए दिखाया गया है – प्रतीकात्मक तौर पर यह चिराग पासवान की उम्मीदों को बुझाने का संकेत है। साथ ही कटाक्ष करते हुए लिखा गया है, “चिराग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, राजनीति का चिराग जलने वाला नहीं है।”
नीतीश कुमार को नसीहत- “बुझ जाइए चाचा”
पोस्टर का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गई चेतावनी। आरजेडी ने कहा, “ये लोग आपको धोखा देते आए हैं, बुझ जाइए चाचा।” यह पंक्ति स्पष्ट रूप से यह दर्शाने की कोशिश करती है कि सम्राट चौधरी और चिराग पासवान जैसे सहयोगी भविष्य में नीतीश कुमार के लिए राजनीतिक खतरा बन सकते हैं।
राजनीतिक संकेत और संभावनाएं
पोस्टर वार के ज़रिए जो संदेश सामने आ रहे हैं, वे बिहार की सियासत में भविष्य के समीकरणों की झलक दे रहे हैं। एक तरफ चिराग पासवान खुद को बिहार की राजनीति में नीतीश के विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं, वहीं राजद तेजस्वी यादव को “असली बिहारी” और नीतीश कुमार के स्वाभाविक उत्तराधिकारी के रूप में दिखा रहा है।
बिहार की राजनीति में पोस्टर अब प्रचार का नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्विता और संभावित गठबंधनों का आईना बन चुके हैं। एलजेपीआर और आरजेडी के बीच चल रहा यह पोस्टर युद्ध केवल शब्दों की जंग नहीं है, बल्कि सत्ता के लिए हो रही जमीन तैयार करने की एक शुरुआत भी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह संकेत हो सकता है कि उनके आसपास बदलते समीकरणों को नजरअंदाज करना अब आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Bihar News: अररिया में BDO और लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने दबोचा
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
8 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
16 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines