Posterwar RJD and JDU Bihar Assembly Election (रिपोर्ट बाय, अमिताभ ओझा/सौरव कुमार): पिछले दिनों राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा पोस्ट में लगाते हुए गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया था और सवाल खड़े किए थे. आज शहर में उस पोस्टर का जवाब एनडीए की तरफ से गिरगिट के अंदाज में दिया गया है. इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव का चेहरा दिखाया गया है और सवाल पूछा गया है कि असली गिरगिट कौन?
नीतीश कुमार पर तंज
शुक्रवार को आरजेडी की तरफ से राजधानी पटना की सड़कों पर नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाया गया था। आरजेडी ऑफिस के बाहर और राबड़ी देवी के आवास के पास पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार पर हमला बोला गया था। राजद ने पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया साथ ही पोस्टर में नीतीश कुमार को गिरगिट बोलकर उनपर हमला बोला गया था।
यह भी पढ़ें:‘पार्टी टूटी, दिल टूटा, अब घर तोड़ने की तैयारी’; पशुपति कुमार पारस बोले- मैं चाहता हूं कि बंटवारा हो
लालू प्रसाद यादव की तस्वीर
अब इसी पोस्टर के जवाब में शनिवार को पटना में पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लगाकर पूछा गया है कि असली गिरगिट कौन? 2010 में लालू यादव वक्फ बोर्ड पर कड़े कानून की मांग की थी, अब 2025 में राजद उसी वक़्फ़ बिल का विरोध कर रही है!वहीं अब राजद की ओर से भी इस पोस्टर का पलटवार करते हुए सीएम नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी की गई है और बरेली के झुमके से तुलना की गई है।
ओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे
आरजेडी के पोस्टर में सीएम कुमार की तस्वीर के साथ लिखा, ”इतना तो झुमका नहीं गिरा था, बरेली के बाजार में, जितना चाचा गिर गए। ओ चाचा.. अब और कितना गिरोगे। इस बार 5वीं नंबर की पार्टी बनने के लिए तैयार रहिए.” इसमें आगे लिखा गया है, वक्फ पर अपना असली चेहरा दिखा ही दिया। इतिहास में जब पलटी मारने का नाम आएगा तो सबसे पहले आपका आएगा। क्रबिस्तान का ढिंढोरा पीटने वाले, अब उसी की नीलामी कराएंगे। पोस्टर आरजेडी नेता और जहानाबाद मखदुमपुर से पूर्व जिला पार्षद संजू कोहली की ओर से लगाया है।
यह भी पढ़ें:‘मां के नाम पर गंदी राजनीति कर रहे चिराग’, पशुपति पारस और प्रिंस राज ने बताई 5 साल पुरानी बात
आरएसएस की ड्रेस में नीतीश
शायद इसी मंशा के साथ एक बार फिर बिहार में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। एक पोस्टर आरजेडी के दफ्तर के बाहर लगाया गया है। इस पोस्टर में नीतीश कुमार को गिरगिट से बड़ा रंग बदलने वाला बताया गया है। साथ ही पोस्टर में नीतीश कुमार की तीन तस्वीरें लगी हैं। एक तस्वीर में नीतीश कुमार मुस्लिम टोपी पहने हुए हैं, एक तस्वीर में पूरी तरह साधाराण हैं। जबकि तीसरी तस्वीर में नीतीश कुमार को आरएसएस की ड्रेस पहने दिखाया गया है। इसी पोस्टर के जरिये नीतीश की सेक्युलर नेता की छवि पर प्रहार किया गया है।
आरजेडी दफ्तर के बाहर पोस्टर
इसी पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चीटीश कुमार बताया गया है, और उनके छवि पर हमला किया गया है। दरअसल, नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के नेता मुस्लिमों का सबसे बड़ा नेता पेश करते हैं। नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी में भी शामिल होते रहे। लेकिन जब बिहार में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन हुए और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उन्हें आमंत्रित किया तो शामिल नहीं हुए। इसलिए अब आरजेडी पोस्टर के जरिये उन्हें चीटीश कुमार बता रही है।
यह भी पढ़ें:वक्फ संशोधन बिल पर लालू यादव की पार्टी का अगला स्टैंड क्या? आरजेडी सांसद मनोज झा ने बताया
वैसे बिहार में जेडीयू और एलजेपी रामविलास को मुस्लिम का वोटर्स का थोड़ा बहुत ही सही साथ मिलता था। जो अप्रत्यक्ष तौर पर एनडीए को मजबूत करता। अब वक्फ संशोधन बिल पर स्थिति साफ है कि जेडीयू ने बिल के समर्थन में वोट किया। ऐसे में बिहार के मुस्लिमों को तय करना है कि वो आगामी बिहार चुनाव में किसके साथ खेल करेंगे और किसके साथ मेल?
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
21 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
22 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines