बिहार के सीएम नीतीश को सीधी चुनौती, भाजपाइयों ने सम्राट चौधरी को बताया भावी मुख्यमंत्री

Bihar Poster War: भाजपा नेता रितिक यादव ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जहां रथ पर सवार सम्राट चौधरी को अर्जुन बनाया है तो खुद रितिक यादव कृष्ण बनकर उनके रथ पर सारथी बने हुए हैं।

Bihar Poster War, Patna Poster War, Samrat Chaudhary, Samrat Chaudhary Birthday, Future Chief Minister, Poster War, BJP, Yadav Samaj
विज्ञापन

सौरव कुमार, पटना: बिहार में पोस्टर की राजनीति का प्रचलन जोरों पर चला हुआ है, चाहे राजनीतिक बयानबाजी का मामला हो, किसी का जन्मदिन हो या किसी के खिलाफ राजनीति में कुछ करना हो, तो पोस्टर के जरिए कार्यकर्ता अपनी बात को रखते हैं। ऐसा ही एक नया मामला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से जुड़ा हुआ है, जिसमें भाजपा नेता रितिक यादव ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जहां रथ पर सवार सम्राट चौधरी को अर्जुन बनाया है तो खुद रितिक यादव कृष्ण बनकर उनके रथ पर सारथी बने हुए हैं।

कार्यालय के बाहर दर्जनों पोस्टर लगाए गए

दरअसल, सम्राट चौधरी का आज जन्मदिन है उसे लेकर कार्यकर्ता, नेता सभी लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर दर्जनों पोस्टर लगाया गया है, जिसमें सम्राट चौधरी को बधाई दिया जा रहा है लेकिन, उनमें सबसे खास पोस्टर यादव समाज द्वारा लगाया गया है। वहीं, रितिक के द्वारा लगाए गए पोस्टर में अर्जुन बने सम्राट चौधरी धनुष वाण से विरोधियों पर निशाना लगा रहे हैं तो, रितिक शंखनाद कर युद्ध का आवाहन कर रहे हैं।

Advertisment

यादव समाज को लेकर हो रही राजनीति

इस पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बिहार को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामना। वहीं, निवेदक में लिखा गया है कि राष्ट्रीय यादव विचार मंच। दरअसल, बिहार में यादव समाज को लेकर पिछले दो दिनों से लगातार राजनीति हो रही है। गोवर्धन पूजा के दिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खुद को यादव का मसीहा और संरक्षक बना बताया था तो, यादव समाज से आने वाले नित्यानंद राय पर हमला किया था और कहा था कि यह लोग गाय-भैंस काटने वाले हैं।

वहीं, अब पोस्टर के जरिए यादव समाज द्वारा बीजेपी को समर्थन करने की बात दर्शाकर कहीं न कहीं लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ