Bihar Women Voters Impact: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इससे पहले बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच जमकर जुबानी तीर चल रहे हैं। जेडीयू जहां एक ओर महिला दिवस पर ये बताने की कोशिश कर रही थी कि उनकी सरकार ने महिलाओं की शिक्षा के लिए बहुत काम किए। वहीं दूसरी ओर आरजेडी यह कह रही थी कि नीतीश सरकार में महिलाओं की दुर्गति हुई। आरजेडी ने महिला दिवस पर माई-बहन सम्मेलन का अयोजन किया। जिसमें विपक्ष का फोकस सरकार की कमियां गिनाने पर रहा।
ऐसे में महिला दिवस पर न्यूज24 की ग्राउंड रिपोर्ट से जानते हैं बिहार में महिलाओं के विकास के लिए कितना काम हुआ। मधेपुरा में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर ने न्यूज24 को बताया कि महिला दिवस पर महिलाओं के लिए बात करना इस दिन की प्रासंगिकता को बताता है। बिहार में सभी सरकारों ने अपने-अपने तरीके से महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है।
ये भी पढ़ेंः Badh News: आधी रात को बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ध्वस्त की शराब की भट्ठियां, एक गिरफ्तार
किसका योगदान ज्यादा?
2007 में नीतीश सरकार लड़कियों के लिए साइकिल योजना लेकर आई। इस योजना के बाद बिहार में महिलाओं की स्थिति में सुधार हुआ है। लड़कियां पढ़ाई करने के लिए घर से दूर जाने लगी। इससे उनके जीवन स्तर में बदलाव हुआ। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। यह सच है कि वर्तमान सरकार ने छात्रवृति से लेकर ऐसी कई योजनाएं शुरू की जो महिलाओं के भागीदारी बढ़ाने में सहायक बनी। यह पूछने पर कि नीतीश कुमार और लालू यादव में किसका योगदान ज्यादा रहा। प्रोफेसर ने कहा कि लालू यादव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता वहीं नीतीश कुमार का काम काबिले-तारीफ है।
केवल महिला वोटर्स से नहीं बनेगी बात
वहीं एक महिला ने कहा कि जो लोग अच्छा काम करेंगे, उसको चुनेंगे। यह पूछने पर कि महिला वोटर चुनाव में बड़ी भूमिका निभाती है, इस पर महिला ने कहा कि ऐसा नहीं है समाज में पुरुष भी है। वे भी महिलाओं के समकक्ष है, ऐसे में दोनों की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण होती है। केवल महिलाओं के वोट से किसी को जीत नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines