---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Politics: तीसरी बार उपेंद्र ने छोड़ा नीतीश का साथ, नई पार्टी का ऐलान, सुशासन बाबू पर कसा ये तंज

Bihar Politics: जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) के नेता रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। जद (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष रहे कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ की घोषणा […]

---विज्ञापन---

Bihar Politics: जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) के नेता रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। जद (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष रहे कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ की घोषणा कर दी। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। बोले कि पड़ोसी (आरजेडी) के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे हैं सुशासन बाबू।

पटना में दो दिन तक चला खुला सत्र

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा ने आज यानी सोमवार को पटना में नई पार्टी (Bihar Politics) की घोषणा करने का ऐलान किया था। कुशवाहा ने शहर में जदयू कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय खुला सत्र (19 व 20 फरवरी) आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भावी रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे थे।

---विज्ञापन---

सभी कार्यकर्ताओं की थी एक ही राय

बैठक में भाग लेने वालों में से एक कार्यकर्ता ने एएनआई को बताया कि जदयू कार्यकर्ताओं ने सत्र के पहले दिन एक नया राजनीतिक संगठन बनाने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि कुशवाहा एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और इसकी घोषणा आज होनी थी। एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा था कि नए राजनीतिक दल के गठन को लेकर सभी एकमत हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः उपेंद्र कुशवाहा बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी, ऐलान आज संभव

कार्यकर्ता ने जदयू को बताया राजद की बी-टीम

जदयू के एक अन्य कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद की बी टीम बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का कोई मतलब नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने अपनी पहचान खो दी है, इसलिए हमें राज्य के कल्याण के लिए एक नई पार्टी बनाने की जरूरत है। कुशवाहा ने हमारी मांग मान ली है।

---विज्ञापन---

कुशवाहा के करीबी ने ललन सिंह पर लगाए ये आरोप

कुशवाहा के करीबी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य माधव आनंद ने आरोप लगाया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जानबूझ कर न सिर्फ पार्टी की गरिमा गिराने का काम कर रहे हैं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री को भी अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 20, 2023 03:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola