Tejashwi Yadav attack on CM Nitish: बिहार में चुनावी माहौल अब राजनीतिक जंग बनता जा रहा है। राजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं। रविवार को एक बार फिर उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूए जाने की घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया।
क्या कहा तेजस्वी यादव ने?
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर मुख्यमंत्री पद की गरिमा खोने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कब किसका पैर पकड़ लें पता नहीं। अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बचे हैं, जिनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पैर नहीं पकड़ा हैं। नहीं तो इससे पहले ना जाने कितनों का उन्होंने पैर पकड़ा है। तेजस्वी यादव इतना ही पर नहीं रूके उन्होंने कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अपने अधिकारियों तक का पैर पकड़ा है और उनके सामने गिड़गिड़ाए हैं। तेजस्वी ने यहां तक कह दिया कि वे सीएम के वो योग्य नहीं रह गए हैं। तेजस्वी ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि BJP के साथ-साथ अब सीएम नीतीश कुमार भी आरक्षण खोर और आरक्षण चोर हो गए हैं।
पैर छूने के लिए झुके CM नीतीश
दरअसल, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को होली मिलन का आयोजन किया गया था। सीएम नीतीश भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे। इस समारोह में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। सीएम नीतीश कुमार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। रविशंकर प्रसाद ने गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया। सभी नेता कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। अचानक नीतीश कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके। लेकिन, रविशंकर प्रसाद ने सीएम नीतीश का हाथ पकड़ लिया और उन्हें गले से लगाया। फिर दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब नीतीश कुमार ने सार्वजनिक रूप से किसी के पैर छूने की कोशिश की। इससे पहले भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेडीयू नेता ललन सिंह के पैर छू चुके हैं।
ये भी पढ़ें: क्या नीतीश को विपक्ष दे रहा चुनावी ऑफर? तेजस्वी यादव ने दिया धमाकेदार जवाब
पप्पू यादव ने सीएम नीतीश की तारीफ की
एक ओर जहां तेजस्वी सीएम नीतीश पर हमलावर हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को बिहार सीएम नीतीश कुमार की चिंता सताने लगी है। नीतीश को लेकर पप्पू यादव का बयान सामने आया है। पप्पू यादव का कहना है कि नीतीश कुमार के बिना बिहार में बीजेपी का टिक पाना नामुमकिन है। पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जिस उम्र में हैं, वो कभी भी विचलित हो जाते हैं। वो अक्सर जज्बातों में बह जाते हैं। इसको इस तरह से नहीं देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार जी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।
पप्पू यादव ने तेजस्वी को CM चेहरा मानने से किया इनकार
वहीं, पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा मानने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और महागठबंधन सीएम पर फैसला लेगी। पप्पू यादव ने महागठबंधन से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा होने के सवाल पर कहा, ‘हमको समझ में नहीं आता है कि मोदी कहां बोले कि नीतीश कुमार के बगैर बीजेपी का कल्याण नहीं है। इधर तो कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। यहां गठबंधन होगा और कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव होगा, मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बाद में हमारे नेता तय करेंगे। मुझे नहीं लगता कोई महागठबंधन में किसी को नेता घोषित करके चुनाव लड़ने की योजना बनाता है। इसलिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू यादव और प्रियंका गांधी जैसे लोग बैठकर करके बाद में तय करेंगे मुख्यमंत्री किसको बनाना है। अभी सभी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बड़े भाई की भूमिका में कांग्रेस रहेगी।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
21 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
22 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines