Tej Pratap Yadav photo missing: बिहार में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसको लेकर विपक्षी दल आरजेडी लगातार आक्रामक दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में आज राजधानी पटना में आरजेडी ऑफिस के सामने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगे। इसको लेकर आरजेडी ऑफिस के सामने मंच बनाया गया है, लेकिन मंच पर लगे पोस्टर में आरजेडी नेता और तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप की फोटो ही गायब है। इस पोस्टर को लेकर बीजेपी और जेडीयू ने आरजेडी पर निशाना साधा है।
बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी को 65 प्रतिशत आरक्षण की याद आ गई। उनको सिर्फ परिवार के लिए आरक्षण चाहिए। धरने के लिए मंच तैयार है। मंच पर पोस्टर लगा है, जिसमें पूरे परिवार की तस्वीर है, लेकिन बड़े भाई तेजप्रताप को पोस्टर में जगह नहीं दी गई है। तेजस्वी को खतरा अपने परिवार में बड़े भाई तेजप्रताप से हैं। खतरे को किनारे कर तेजस्वी आरक्षण की बात कर रहे हैं। बिहार की जनता तेजस्वी के बहकावे में नहीं आने वाली है।
ये भी पढ़ेंः जिंदा रहने तक बिहार आता रहूंगा…बाबा बागेश्वर ने फिर विरोधियों को ललकारा
तेजस्वी ने ट्वीट कर साधा निशाना
वहीं धरने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बिहार में बढ़ाई गई 65 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को रोक देने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 16 प्रतिशत आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है। इससे इन वर्गों के 50 हजार युवा नौकरी पाने से वंचित हो रहे हैं। 𝐓𝐑𝐄-𝟑 शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण में भी आरक्षण लागू नहीं होने से इन वर्गों के हजारों अभ्यर्थियों को हजारो नौकरियों का नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ेंः हिंदुत्व-RSS और बाबा… बिहार चुनाव को लेकर BJP और RSS की रणनीति क्या?
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines