---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘नीतीश कुमार भंगेड़ी, भांग पीकर आते हैं…’, बिहार CM पर भड़के राबड़ी-तेजस्वी ये क्या बोल गए?

बिहार सीएम नीतीश कुमार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आज विधानपरिषद में भंगेड़ी कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे भांग पीकर आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Bihar News: बिहार में इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। राष्ट्रीय जनता दल की नेता और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर विवादित बयान दिया है। 12 मार्च यानी आज विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पूर्व सीएम पर भड़क गए। इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार भांग पीकर आते हैं, वह महिलाओं का अपमान करते हैं। जिनमें मैं भी शामिल हूं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

राबड़ी देवी ने विधान परिषद में कहा कि बिहार में कुछ भी काम नहीं हुआ है। इसके बाद सीएम ने राबड़ी की बातों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी के शासन में बिहार में कोई काम नहीं हुआ। इनके पति पद से हट गए थे तो उन्होंने राबड़ी को सीएम बना दिया था। इस पर राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो कुछ अच्छा हुआ वे 2005 के बाद से हुआ है। तो क्या उनका जन्म भी इसी साल हुआ था?

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

सदन में हमको बेइज्जत किया

इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि वे विधान परिषद में भांग पीकर आते हैं, वह भंगेड़ी हैं। कुछ भी बोलते रहते हैं। भांग पीकर वे महिलाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने सदन में हमको बेइज्जत किया। उन्होंने आगे कहा कि 2005 में जब उनकी सरकार आई तो महिलाओं ने कपड़े पहनने शुरू किए, तो क्या उससे पहले नीतीश कुमार के घर में मां-बहनें निर्वस्त्र रहती थी? इससे पहले सदन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इन लोगों के समय में कोई काम होता था क्या? हम आए तो एक-एक काम किए। हिंदू-मुसलमान का झगड़ा खत्म किए। महिलाओं के लिए कोई काम नहीं होता था। हम आरक्षण दिए, सब काम किए। इसके बाद राबड़ी देवी और सीएम नीतीश आपस में उलझ गए।

ये भी पढ़ेंः दरभंगा की मेयर अंजुम आरा कौन? जिसने मांगी माफी; BJP विधायक ने बताया था आतंकी मानसिकता

---खबर नीचे जारी है---

नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं

राबड़ी ही नहीं तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, लगातार वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। पूरे बिहार में अपराध चरम पर है। सीएम अपराधियों को छुड़वा रहे हैं। नीतीश कुमार सरेंडर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः बिहार में कन्हैया कुमार की पदयात्रा से कांग्रेस को कितना फायदा? जानें पॉलिटिकल एक्सपर्ट की राय

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 12, 2025 01:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola