हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

‘बिहार में आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे…’, PM मोदी के भागलपुर दौरे पर राजद सांसद का तंज

Bihar Politics News: पीएम नरेंद्र मोदी के सोमवार को बिहार दौरे को लेकर राजद हमलावर है। अब राजद सांसद सुधाकर सिंह ने उन पर निशाना साधा है। विस्तार से उनके बयान के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
मीडिया से बात करते सुधाकर सिंह

RJD MP Sudhakar Singh: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर के दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल लगातार हमलावर है। अब RJD सांसद सुधाकर सिंह ने मोदी के दौरे पर तंज कसा है। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से जब दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले समाचार चैनलों और रेडियो पर जब एंकर न्यूज पढ़ता था तो कहता था कि आज मौसम खराब है। गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। ठीक उसी तरह की हालत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।

यह भी पढ़ें:Bihar: नीतीश के बेटे की राजनीति में लाने की मांग, JDU के बाद BJP ने किया इशारा, RJD ने कही यह बात

आज भागलपुर में वे खूब गरजेंगे। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव जो होने हैं, मोदी आज जुमलों की बौछार करेंगे। लोगों के हक में छींटे के बराबर भी नहीं आएगा। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने बिहार के लिए आज तक जितनी भी घोषणाएं की हैं, उनमें से 40 फीसदी भी पूरी नहीं हो सकी हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि पीएम ने दरभंगा में एम्स बनाने का ऐलान किया था, आज तक उसका निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ।

बक्सर से भागलपुर तक एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की थी। इसके अलावा मुंडेश्वरी आरा रेल पथ की घोषणा हुई थी, बिहार में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की बात हुई थी, ये घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो सकी हैं। इन घोषणाओं के लिए एक रुपये तक का सहयोग नहीं किया गया है। मोदी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, आज भी ऐसे बयान आएंगे। न मुझे उनसे उम्मीद है, न ही बिहार की जनता को। बिहार की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है।

अरुण यादव ने भी साधा था निशाना

इससे पहले राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा की थी। युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। एक भी वादा मोदी ने पूरा नहीं किया। महंगाई पर लगाम लगाने और राज्य में उद्योग-धंधे स्थापित करने का वादा भी अधूरा है। केंद्र सरकार ने लगातार बिहार की अनदेखी की है।

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने दागे 15 सवाल, पूछा-बिहार की चाय पी क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें