Bihar Politics Update: बिहार की राजनीति उस मुहाने पर खड़ी है जहां से इतिहास बदलने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. सूत्रों की मानें तो एनडीए के भीतर ‘पावर शिफ्ट’ का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है, लेकिन असली पेंच उन ‘शर्तों’ में फंसा है जो जेडीयू ने बीजेपी के सामने रखी हैं. सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री पद को लेकर है. सूत्रों के अनुसार इस पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है, और यह लगभग तय माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा. लेकिन इसके साथ ही सत्ता साझेदारी को लेकर सहयोगी दलों के बीच खींचतान भी तेज हो गई है.
अहम विभागों और संवैधानिक पदों के बंटवारे पर पेंच
मुद्दा सिर्फ मुख्यमंत्री पद का नहीं है, बल्कि अहम विभागों और संवैधानिक पदों के बंटवारे को लेकर भी बातचीत जारी है. विधानसभा अध्यक्ष पद किस पार्टी के हिस्से जाएगा, गृह मंत्रालय किसके पास रहेगा, ये सभी सवाल फिलहाल अनुत्तरित हैं. सूत्रों की मानें तो जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू ने भारतीय जनता पार्टी के सामने एक स्पष्ट शर्त रखी है. जदयू का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, तो वर्तमान में बीजेपी के पास मौजूद कई प्रमुख विभाग जदयू को सौंपे जाएं. इनमें विधानसभा अध्यक्ष पद, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग और उद्योग विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल हैं.
जदयू के विभाग मिल सकते हैं BJP को
बदले में जदयू के पास मौजूद कुछ विभाग बीजेपी को ट्रांसफर हो सकते हैं. इस प्रस्ताव के जरिए जदयू सत्ता संतुलन बनाए रखने और अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत रखने की कोशिश कर रही है. फिलहाल नीतीश कुमार ने इस पूरे मामले में गेंद बीजेपी के पाले में डाल दी है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रस्ताव पर क्या रुख अपनाती है. आने वाले दिनों में होने वाले फैसले न सिर्फ बिहार की राजनीति की दिशा तय करेंगे, बल्कि एनडीए के गठबंधन समीकरणों को भी नए सिरे से परिभाषित कर देंगे. क्या सम्राट चौधरी बिहार की कमान संभालेंगे? या कोई और सरप्राइज?
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines