Bihar Politics: (सौरभ कुमार, पटना) बिहार में सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरक्षण को लेकर निशाना साधा है। सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा है कि जैसे आदमखोर होता है न, वैसे ही BJP आरक्षणखोर और आरक्षण चोर है। 𝟏𝟕 महीनों के अल्प कार्यकाल में हमारे द्वारा जातिगत गणना के उपरांत दलितों-आदिवासियों और पिछड़ों-अति पिछड़ा वर्गों के लिए बढ़ाए गए 𝟔𝟓 फीसदी आरक्षण को बीजेपी-एनडीए की केंद्र सरकार ने संविधान की 9वीं अनुसूची में नहीं डाला और केस में फंसा दिया।
यह भी पढ़ें:Rahul Gandhi ने शेयर की रायबरेली टूर की इनसाइड स्टोरी, यूटयूब पर देखें वीडियो
हमारे द्वारा बिहार में की गई 𝟑𝟓𝟎𝟎𝟎𝟎 से अधिक प्रक्रियाधीन नौकरियों में 𝟔𝟓 फीसदी आरक्षण के लागू नहीं होने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 𝟏𝟔 फीसदी आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है। इससे इन वर्गों के 𝟓𝟎𝟎𝟎𝟎 से अधिक युवाओं को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। हम सबको एकजुट होकर आरक्षण चोर 𝐁𝐉𝐏-𝐍𝐃𝐀 को सबक सिखाना है। तेजस्वी के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा है कि इसी कार्यकाल में आपने बिहार के स्टूडेंट्स के लिए कुछ नहीं किया, अब गर्व कर रहे हैं।
यूजर्स ने उठाए दावों पर सवाल
एक यूजर ने आरक्षण पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि आप 100 फीसदी नौकरियां योग्यता के बलबूते पर ले आओ, कौन रोक रहा है? बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार की सियासत पूरी तरह गर्माई हुई है। एक दिन पहले पीएम मोदी ने भागलपुर में रैली करके विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। अब चुनाव से पहले तेजस्वी यादव भी लगातार दौरे करके अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मकसद एनडीए को रोक प्रदेश में आरजेडी की सरकार बनाना है। इसलिए वे एनडीए पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
12 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
18 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
21 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines