Rabri Devi Security Cut: बिहार की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती और सरकारी आवास खाली करने के नोटिस को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर गए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अब भारत लौट आए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जब पत्रकारों ने उनसे सुरक्षा कम करने और घर खाली करने के अल्टीमेटम पर सवाल पूछा, तो लालू यादव नीतीश-सम्राट सरकार पर जमकर बरसे. नाराजगी जाहिर करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा, “यह सब पागल हो गए हैं. यह पूरी तरह से घृणा (नफरत) की राजनीति है. इस बात को लेकर हम कोई केयर नहीं करते हैं, उन्हें जो करना है वो करें.”
7 दिनों में खाली कर देंगे आवास: मीसा भारती
लालू यादव के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद उनकी बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला. आवास खाली करने के नोटिस पर स्थिति साफ करते हुए मीसा भारती ने कहा, “हम लोग 7 दिन के अंदर घर खाली कर देंगे.” सुरक्षा में की गई कटौती पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा, “शायद बिहार सरकार को लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मियों की ज्यादा जरूरत थी, इसलिए उन्हें हटा लिया गया है. हमें सरकार की सुरक्षा की कोई आवश्यकता नहीं है. लालू यादव और राबड़ी देवी बिहार की जनता के दिलों में बसते हैं, हमारी जनता खुद उनकी सुरक्षा कर लेगी. हमें एक भी सरकारी सुरक्षाकर्मी नहीं चाहिए. मुझे भी जो तीन सुरक्षाकर्मी मिले हैं, मैं उन्हें वापस कर रही हूं.”
नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाकर घेरा
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने इस दौरान केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार को नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक पर कोई बात नहीं होती, जहां 27 लाख छात्र रो रहे हैं और बिलख रहे हैं, वहां दोषियों पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता, लेकिन हमारी सुरक्षा हटाने में सरकार बड़ी मुस्तैदी दिखा रही है. इससे पहले आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी इसे सरकार की घटिया हरकत बताते हुए कहा था कि जो लोग दशकों तक मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे, उनकी सुरक्षा हटाई जा रही है, जबकि जनता अब खुद अपने नेताओं का पहरा देगी.
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
6 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
8 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
10 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
11 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
11 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
12 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines