2025 में कौन बनेगा बिहार का CM? नालंदा पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने किया ये ऐलान

Bihar Politics News: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को कहा कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट रहें। उन्होंने भावी मुख्यमंत्री को लेकर भी बड़ी बात कही।

Lalu Prasad Yadav

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर हर दल की तरफ से सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पहुंचे RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा किया। दरअसल लालू प्रसाद यादव पूर्व विधायक कृष्ण बल्लभ प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान लालू यादव ने बड़ा बयान दिया। लालू यादव ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर बिहार में अपनी सरकार बनानी है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और कहीं किसी के आगे सिर नहीं झुकाना है।

उन्होंने कभी किसी के सामने न तो सिर झुकाया है, न कभी झुकाएंगे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी युवा, पत्रकार, महिला, भाई-बहन मिलकर इस देश की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहें। हम लोग एकजुट होकर खडे़ हैं और हर कीमत पर तेजस्वी यादव की सरकार बनाएंगे। तेजस्वी की सरकार बनी तो हम बिहार के लोगों को फ्री बिजली देंगे, सबके लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। महिलाओं को हर महीने झारखंड की तरह 2500 रुपये दिए जाएंगे। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।

बड़ी संख्या में जुटे राजद कार्यकर्ता

लालू यादव ने इस दौरान इस्लामपुर के विधायक राकेश रोशन की तारीफ की। उन्होंने लोगों से कहा कि आपके विधायक अच्छा काम कर रहे हैं। आगे भी अच्छा काम करते रहें, उनको विश्वास है। लालू यादव ने मंच पर बैठकर भाषण दिया। लालू प्रसाद यादव को सुनने के लिए बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता खानकाह हाई स्कूल के मैदान में जुटे थे। उन्होंने कहा कि स्व. कृष्ण बल्लभ प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार रोशन के निमंत्रण को स्वीकार करने में उन्होंने जरा सा वक्त भी नहीं लगाया। हम उनको श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ