Bihar Politics: बिहार की राजनीति में सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को उपेंद कुशवाहा मीडिया के सामने आए और उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए नीतीश कुमार के एक-एक सवाल का जवाब दिया।
शुक्रवार को नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कुशवाहा ने कहा कि इन दो वर्षों में नीतीश ने पांच मिनट भी बात नहीं की। वें अपनी संतान की कसम खाकर कहें कि हम झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री कहेंगे, उस दिन हम उनसे बात करने को तैयार हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, “क्या आपने कभी किसी राजनीतिक दल के भीतर होने वाली चर्चाओं को बार-बार बाहर बात करते देखा है? लोगों को पार्टी में मिल कर बात करनी चाहिए। हमारा इतना स्नेह है कि पार्टी से कोई चला भी जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता।”
पार्टी में कई लोग आए और गए
कुशवाहा को मीडिया से कहा कि ये करोड़ों लोगों के सघंर्ष की पार्टी है। उन्होंने सीएम के आए गए वाले बयान पर कहा कि पार्टी में एक-दो लोगों को छोड़कर कई लोग आए गए हैं। कुशवाहा ने कहा कि दो बार हम आए हैं, तीन बार नहीं।
अपने मन से पार्टी में नहीं आया
उन्होंने कहा कि वें नीतीश कुमार के बुलाने पर ही पार्टी में आए है। उन्होंने वाकया याद दिलाते हुए कहा कि 2009 में 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वंय मंच से कहा था कि हमारा उपेंद्र जी से आग्रह है कि वो हमारे साथ आएं, आज वे यह कह रहे हैं कि वो अपने मन से आएं है तो उनका यह कहना गलत है।
नीतीश हो गए थे असहाय, मैंने संभाला
कुशवाहा ने 2020 की बातों को याद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकदम असहाय महसूस कर रहे थे, नीतीश कुमार ने कहा था कि अब हम कितने दिन ही रहेंगे, संभालिए-संभालिए। यह कहना कि जब मन करे आ जाएं और जब मन करे चले जाएं, यह बिल्कुल गलत है।
ये जब-जब कमजोर हुए उपेंद्र कुशवाहा याद आए
उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आग्रह किया कि हमारी बात मान लीजिए, अभी तो नुकसान की भरपाई संभव है। हम साबित कर देंगे कि कैसे लोगों से हैंडल हो रहे हैं, नीतीश कुमार खुद काम नहीं कर पा रहे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 2009 में 17 उपचुनावों में बुरी तरह पिट गए थे जेडीयू वाले, तब उपेंद्र कुशवाह याद आए। इस बार 43 सीट पर आ गए, तब उपेंद्र कुशवाह याद आए। ये जब-जब कमजोर हुए, तब-तब उपेंद्र कुशवाह याद आए।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
16 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
17 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
23 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines