Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं और इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप, वार-पलटवार का दौर जारी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वह “मौसम वैज्ञानिक” के सुपुत्र हैं और उनके पास सही कैलकुलेशन रहता है। उन्होंने कहा, “मैं गठबंधन में हूं और पूरी निष्ठा से हूं।”
चिराग पासवान से सवाल पूछा गया कि वे किस पार्टी का मुख्यमंत्री देखना चाहेंगे—बीजेपी का या जेडीयू का? इस पर चिराग पासवान ने कहा, “हम लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मेरी कुछ नीतियों को लेकर उनसे असहमति थी और इसी कारण 2020 में हम अलग हो गए थे लेकिन फिलहाल बिहार में एनडीए पांच पार्टियों के गठबंधन में पूरी ईमानदारी से शामिल हैं।”
सीट बंटवारे पर क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री का कहना है कि बिहार के लोगों को जातिवाद से ऊपर उठने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मैंने इस दिशा में काम किया, जिसका असर पिछले चुनाव में भी देखने को मिला था।” सीटों से जुड़े सवाल पर चिराग पासवान से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी का सिर्फ एक सांसद था, फिर भी हमें पांच सीटें दी गई थीं। हम उस विश्वास पर खरे उतरे और पांचों सीटें जीतकर पीएम मोदी को सौंप दी थीं। ऐसे में मुझे भरोसा है कि जितनी मेरी इच्छा है उतनी सीटें मुझे जरूर मिलेंगी।”
एक अन्य सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा, “मैं तो ‘मौसम वैज्ञानिक’ (पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान) का सुपुत्र हूं, कैलकुलेशन करना मेरी रगों में है। यह सब मैंने बचपन से ही देखा और सीखा है। किसी राजनीतिक दल का नेतृत्व करना एक बड़ी जिम्मेदारी है।”
यह भी पढ़ें : भारत की मुस्लिम आबादी किस राज्य में ज्यादा? उत्तरप्रदेश और बिहार किस नंबर पर
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के “हिंदू राष्ट्र” वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा, “अगर कोई धर्मगुरु ऐसी बातें कह रहा है तो कहने दीजिए। हमारी सरकार, हमारे प्रधानमंत्री और हमारे मुख्यमंत्री ऐसी बातें नहीं कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 hr agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
21 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
21 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
23 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines