पटना से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
Nitish Kumar Son Nishant Entry in Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर सभी दल पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री के लिए एक तरफ जहां जेडीयू कार्यकर्ता पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अब भाजपा भी इस पर अपनी सहमति जताती नजर आ रही है। जेडीयू के कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत कुमार जल्द से जल्द राजनीति में एंट्री कर लें। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर एक पोस्टर भी लगाया है। शनिवार को पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत से राजनीति में आने का आग्रह किया गया। पोस्टर पर लिखा है, ‘बिहार करे पुकार, आइए निशांत कुमार’।
एनडीए की पसंद नीतीश कुमार: नीरज
वहीं, इस पोस्टर पॉलिटिक्स पर पार्टी नेता नीरज कुमार ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा सकता है। सीएम के बेटे निशांत कुमार ने अपनी क्षमताओं के कारण सब कुछ हासिल किया है… हालांकि, मैं दोहराना चाहता हूं कि 2025 के बिहार चुनाव के लिए एनडीए की पसंद नीतीश कुमार ही हैं।
निशांत के राजनीति में आने पर भाजपा करेगी स्वागत: राज भूषण चौधरी
वहीं, NDA में शामिल बीजेपी ने निशांत कुमार के राजनीति में आने पर स्वागत करने की बात कही है। हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कहीं भी किसी को भी राजनीति में आने की अधिकार है। वह नीतीश कुमार के पुत्र हैं इसलिए उन्हें राजनीति में आने से वंचित नहीं कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि वह बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार के बेटे हैं। हर आदमी को राजनीति में आने की अधिकार है।
‘आरजेडी हसीन सपने देख रही’
वहीं, राजद के द्वारा नीतीश कुमार के फिर पाला पलटने के सवाल पर मंत्री राज भूषण ने कहा कि किसी के बीच कोई खिचड़ी नहीं पक रही है। आरजेडी हसीन सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो बीजेपी उनका स्वागत करेगी। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को पता है कि जब-जब एनडीए एक साथ रहा है तब-तब बिहार में विकास हुआ है। बिहार में विकास के लिए एनडीए को साथ रहने की जरूरत है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री बिहार के हाजीपुर में केंद्र सरकार द्वारा बजट में राज्य के लिए की गई घोषणा की उपलब्धि बताने पहुंचे थे। हाजीपुर के पासवान चौक स्थित एक निजी होटल में पूरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर वैशाली जिले के तमाम भाजपा के विधायक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।
‘नीतीश कुमार के बेटे को RJD जॉइन कर लेना चाहिए’
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि फैन फॉलोइंग तो मेरी ही बढ़ेगी पलटूराम की नहीं बढ़ेगी। वहीं, जब उनसे नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बेटे को आरजेडी जॉइन कर लेनी चाहिए।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines