JDU Reply Congress In Bihar Political Crisis : बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने रविवार सुबह इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ा और शाम को 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले ली। कांग्रेस ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये प्री-प्लांड था। इस पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पलटवार किया है।
जदयू के नेता केसी त्यागी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर करारा जवाब देते हुए कहा कि अगर एनडीए में वापसी नीतीश कुमार का प्री-प्लांड था तो हमने इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में क्यों कराई थी? हम ममता बनर्जी और अखिलेश यादव को आपकी (कांग्रेस) जैसी अछूत पार्टी के साथ क्यों लाए?
यह भी पढ़ें : ‘पलटिस कुमार को भी ‘गिरगिट रत्न’ से…’, तेज प्रताप का तंज
पीएम चेहरे के लिए खड़गे के नाम के प्रस्ताव से नाराज थे नीतीश कुमार
केसी त्यागी ने कांग्रेस को अछूत पार्टी कहा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर होने का कारण पीएम फेस के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित होना है। दिल्ली में पिछले दिनों इंडिया गठबंधन की हुई बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम का प्रस्ताव रखा था।
कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों का अपमान किया
केसी त्यागी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर क्षेत्रीय दलों के अपमान करने का आरोप लगाया है। नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया, लेकिन कांग्रेस महत्वपूर्ण पद हथियाने में व्यस्त है। साथ ही कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
6 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
9 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines