लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि-नीतीश कुमार के साथ मेरे नीतिगत मतभेद रहे हैं और वह अब भी हैं। अगर उनकी नीतियों के मुताबिक काम चलता रहा तो आने वाले समय में भी यह मतभेद जारी रहेंगे। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि उनकी नीतियों से बिहार में विकास नहीं हो पाया है।
जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है। सूत्रों के अनुसार बिहार में आज
कुल 9 लोग शपथ लेंगे। जिनमें ये लोग शामिल रह सकते हैं।
नीतीश कुमार
सम्राट चौधरी
विजय सिन्हा
डॉ प्रेम कुमार
विजय कुमार चौधरी
विजेन्द्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
संतोष कुमार सुमन
सुमित कुमार सिंह
बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा- नीतीश कुमार के फैसले का स्वागत करता हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले 2-3 घंटों में नई सरकार बन जाएगी।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ इस तरह कविता लिखकर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा ‘जब भाव न जागा भावों में..,
बिहार प्रदेश बीजेपी ऑफिस में बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव ने जेडीयू के साथ सरकार बनने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। जिसके बाद विधयाक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय सिन्हा का चयन किया गया है।
बिहार में चल रहे राजनीतिक संकट पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा-बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
बिहार जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। वह बोले-आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार को भंग करने के लिए भी कहा है। यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं था।
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें कार्यवाहक सीएम नियुक्त कर दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा और कहा- हमने राज्य में महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला किया है।
बिहार सीएम आवास पर जदयू नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में पार्टी नेताओं ने सीएम और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को कोई भी फैसला लेने के लिए चुना।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं।
बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जयसवाल पार्टी नेताओं की बैठक के लिए पटना पार्टी कार्यालय पहुंचे।उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलों पर कहा-प्रदेश कार्यसमिति का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य अगले एक महीने की तैयारियों को व्यवस्थित करना है।
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा-जनता सब देख रही है और सबका हिसाब रखेगी। तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम रहते हुए पिछले 15 महीने में जो काम हुआ, वह कभी नहीं हो सकता।
बिहार सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जदयू विधायक पहुंचने लगे हैं।
बिहार बीजेपी पार्टी कार्यालय में विधायक पहुंचने लगे हैं। बीजेपी विधायक राम सिंह ने कहा-लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकें चल रही हैं। ऊपर से जो फैसला आएगा उसे लागू किया जाएगा। हम लोकसभा में सभी 40 सीटें जीतेंगे।
सुबह करीब 10 बजे जदयू विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बिहार सीएम नीतीश कुमार के आवास पर बैठक है।
बिहार बीजेपी कार्यालय में सुबह 9 बजे पार्टी के सांसदों व विधायकों की बैठक है। जिसमें राज्य में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
बिहार प्रदेश बीजेपी ऑफिस में सगर्मियां तेज हैं। यहां मानों नई सरकार के बाद जश्न मनाने की तैयारियां चल रही हों। सुबह एक कार्यकर्ता कार्यालय में फूलों के गुलदस्ते ले जाता दिखा।
आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी राेहिणी आचार्य ने X पर पोस्ट कर लिखा- जब तक सांस बाकी है सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। रोहिणी इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ चुकी हैं।
जेडीयू MLC नीरज कुमार ने कहा-बिहार में राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस को बिहार में पदयात्रा निकालने का अधिकार है। राहुल गांधी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।